ePaper
Live Updates

Entertainment News Updates: सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई की तसवीरें, 'दयाबेन' की तलाश हुई पूरी

Updated at : 18 Jun 2022 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
Entertainment News Updates: सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई की तसवीरें, 'दयाबेन' की तलाश हुई पूरी

Entertainment News LIVE Updates: अभिनेता नाना पाटेकर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. वो प्रकाश झा की अगली फिल्म से वापसी करने जा रहे हैं. इधर वरुण धवन ने खुलासा किया है कि उन्हें पिता डेविड धवन के तबीयत खराब होने के बाद उन्हें काम करने में परेशानी आ रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:19 PM. 18 Jun 226:19 PM. 18 Jun

जेपी पैलेस में सात फेरे लेंगे पायल और संग्राम

पायल और संग्राम सात 9 जुलाई 2022 को फेरे लेंगे और इस खास दिन के लिए उन्होंने आगरा के जेपी पैलेस को चुना है. इस बारे में संग्राम सिंह ने कहा कि ,”कहते हैं कि डेस्टिनी अपना रोल अदा करती हैं. मैं पायल से आगरा मथुरा रोड पर पहली बार मिला था . हम जुलाई को आगरा के जेपी पैलेस में शादी कर रहे हैं . 3 दिन तक मेहंदी, हल्दी, संगीत ये सारी रस्मे अदा होंगी.

6:19 PM. 18 Jun 226:19 PM. 18 Jun

सोनम कपूर ने शेयर की गोदभराई की तसवीरें

अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. शनिवार को इंस्टाग्राम पर, होने वाली माँ ने अपने प्रशंसकों के साथ लंदन में अपने गोद भराई की कुछ अनदेखी तसवीरें साझा कीं. सोनम ने तसवीरें शेयर करते हुए लिखा, “यह सब वास्तविक लगने लगा है! यह बच्चा अब अपने रास्ते पर है और मैं अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए @eieshabp की बहुत आभारी हूं, मेरे कई पसंदीदा लोगों को एक साथ लाया और मुझे सबसे उदार और सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद दिया.

अक्षय कुमार की राम सेतु सिनेमाघरों में होगी रिलीज

हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म राम सेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, न कि सिनेमाघरों में. दावा किया गया कि इसकी वजह अक्षय की हालिया फिल्म सम्राट पृथ्वीराज और बच्चन पांडे की खराब परफॉरमेंस थी. हालांकि, अब राम सेतु के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि फिल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वरुण धवन ने बताया कैसी है पिता की तबीयत 

फिल्म निर्माता डेविड धवन हाल ही में डायबिटीज की वजह से एक सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती थे. फिल्म निर्माता अब घर वापस आ गया है और काफी बेहतर हैं. उनके बेटे वरुण धवन, अपने पिता की बीमारी के दौरान अपनी आगामी फिल्म जुगजुग जीयो के प्रमोशन में बिजी थे और जब उन्हें अपने पिता के बारे में पता चला तो वो जल्द ही काम पर वापस आ गए. वरुण ने अब मुश्किल समय पर खुल कर बात की है. ईटाइम्स से बात करते हुए वरुण ने कहा, “लोग मेरे पिताजी से प्यार करते हैं और हम उन्हें अब घर वापस ले आए हैं. जब आपके पिता ठीक नहीं हैं, तो काम करना कठिन है, लेकिन मेरे पिता हमेशा चाहते हैं कि मैं अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करूं. वह ठीक हो रहे हैं. ठीक है अब घर पर.”

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola