50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ
Published by : Aniket Kumar Updated At : 09 Feb 2026 12:17 PM
टीवी सीरियल मेकर एकता कपूर
Ekta Kapoor: एकता कपूर ने पहली बार इस राज से पर्दा हटाया कि उन्होंने और भाई तुषार कपूर ने शादी क्यों नहीं की. पिता जितेंद्र ने जब बच्चे की मांग की तो दोनों ने क्या किया, इसपर भी उन्होंने खुलकर बात की है. जानिए एकता कपूर ने क्या कहा?
Ekta Kapoor: टीवी इंडस्ट्री में अगर किसी एक नाम ने सालों तक राज किया है, तो वो एकता कपूर हैं. अपने सुपरहिट सीरियल्स के चलते वो हमेशा चर्चा में रहती हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं रही. खासकर उनकी शादी को लेकर फैंस के मन में हमेशा सवाल उठते रहे हैं, जिनका जवाब एकता ने कभी खुलकर नहीं दिया. हाल ही में एकता कपूर पहली बार एक पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपने करियर, टीवी शोज और कास्टिंग से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. इसी दौरान उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि आखिर उन्होंने और उनके भाई तुषार कपूर ने अब तक शादी क्यों नहीं की.
ये है असली वजह
एकता ने बताया कि दोनों ने अपनी जिंदगी में शादी से ज्यादा काम को अहमियत दी. उनका कहना था कि जब वो 18–19 साल की थीं, तब उनके पिता जितेंद्र ने उनसे साफ कहा था कि या तो कुछ काम करो, नहीं तो शादी कर दूंगा. बस, यही बात उनके लिए मोटिवेशन बन गई. उन्होंने शादी से बचने के लिए खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया.
पिता को चाहिए थे बच्चे
एकता ने हंसते हुए बताया कि उस वक्त वो अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती थीं और किसी रिश्ते या बंधन में बंधना नहीं चाहती थीं. यही वजह रही कि उन्होंने करियर पर पूरा फोकस रखा. यही सोच उनके भाई तुषार कपूर की भी रही और उन्होंने भी शादी नहीं करने का फैसला कर लिया. एकता ने ये भी बताया कि एक बार उनके पिता ने मजाक-मजाक में कहा था कि तुम दोनों में से कोई एक तो शादी कर लो. जब उन्होंने पूछा कि ऐसा क्यों, तो जितेंद्र ने कहा कि उन्हें बस बच्चे चाहिए. इसके बाद दोनों भाई-बहन ने बिना शादी किए ही मां-बाप बनने का फैसला किया.
एकता और तुषार के हैं एक-एक बेटे
आज एकता कपूर एक बेटे की मां हैं, जिसका नाम उन्होंने रवि रखा है, जो उनके पिता जितेंद्र के असली नाम पर है. वहीं तुषार कपूर भी एक बेटे लक्ष्य के पिता हैं. दोनों ने टेस्ट ट्यूब मैथड की मदद से पेरेंट बनने का फैसला लिया और अपने परिवार को आगे बढ़ाया.
यह भी पढे़ं: पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










