Disha Vakani Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन चुपके से पहुंची लालबागचा राजा, वीडियो में हुई कैद, देखें आप भी

दिशा वकानी वीडियो फोटो- इंस्टाग्राम
Disha Vakani Video: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचीं. यहां उन्होंने मास्क से अपना चेहरा छिपा रखा था, फिर भी पब्लिक ने उन्हें स्पॉट किया.
Disha Vakani Video: दिशा वकानी टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं. सब टीवी के सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह दयाबेन का किरदार निभाती थी. हालांकि अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया और आज तक नहीं लौट पाई. फैंस अदाकारा की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब उन्हें मुंबई के प्रतिष्ठित गणपति पंडाल में दर्शन करते हुए देखा गया. दया बेन उर्फ दिशा वकानी गणेश उत्सव के मौके पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंचीं थी.
गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा पहुंची दिशा वकानी
दिशा वकानी ने हरे रंग की खूबसूरत गुलाबी साड़ी पहन रखी थी और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. पंडाल से एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो गया और फैंस उन्हें देखकर सुपर एक्साइटेड हो गए. हालांकि दिशा मीडिया लाइमलाइट को इग्नोर करती दिखाई दी. एक यूजर ने इतने दिनों बाद एक्ट्रेस को देखकर कहा, ”अरे वाह दयाबेन की झलक देखकर काफी अच्छा लगता है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#दिशावाकानी हमारी ‘दया भाभी.”’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ”साफ दिख रहा था कि दिशा बहुत असहज थीं और मुस्कुरा नहीं रही थीं.”
असित कुमार मोदी को दिशा ने बांधी थी राखी
हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर असित मोदी दिशा के घर त्योहार मनाने पहुंचे थे. इस खास मौके का वीडियो पोस्ट करते हुए असित ने इसे एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, “कुछ रिश्ते किस्मत बनाते हैं… खून का नहीं, दिल का रिश्ता होता है! #दिशावाकानी सिर्फ हमारी ‘दया भाभी’ नहीं, मेरी बहन भी है. सालों से हंसी, यादें और अपनापन बांटते हुए, यह रिश्ता अब पर्दे से कहीं आगे निकल गया है.”
यह भी पढ़ें- Param Sundari Box Office Records: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने कमाए 50 करोड़, इन 2 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










