ePaper

दिशा पाटनी ने शेयर किया अपना बोल्ड डांस, टाइगर श्रॉफ ने भी किया कॉमेंट, देखें वायरल वीडियो

Updated at : 24 May 2020 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा पाटनी ने शेयर किया अपना बोल्ड डांस, टाइगर श्रॉफ ने भी किया कॉमेंट, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और इंडिया की नेशनल क्रश दिशा पाटनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक डांस का वीडियो शेयर किया.नयी वीडियो में दिशा वायरल सेवज चैलेंज करती हुई नजर आ रही है.मेगन थे स्टैलियन सैवेज का नया गीत इन दिनों सोशल मीजिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है.जिसकी वजह से एक चैलेंज भी वायरल हो रहा है.दिशा पाटनी भी इस चैलेंज में शामिल होने के लिए अपना ये धमाकेदार डांस शेयर किया.उनके इस ड़ांस की उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी तारीफ की.

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस और इंडिया की नेशनल क्रश दिशा पाटनी ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक डांस का वीडियो शेयर किया.नयी वीडियो में दिशा वायरल सेवज चैलेंज करती हुई नजर आ रही है.मेगन थे स्टैलियन सैवेज का नया गीत इन दिनों सोशल मीजिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है.जिसकी वजह से एक चैलेंज भी वायरल हो रहा है.दिशा पाटनी भी इस चैलेंज में शामिल होने के लिए अपना ये धमाकेदार डांस शेयर किया.उनके इस ड़ांस की उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने भी तारीफ की.

दिशा पाटनी ने कहा कि उन्होंने इस चैलेंज के लिए अपने अंदर की बेयॉन्से को जिंदा किया.विडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बियॉन्से वाइब्स आप देख सकते हैं.दिशा के इस बोल्ड डांस की विडियो को देखकर टाइगर श्रॉफ भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए और कॉमेंट कर ताली और फायर वाला इमोजी बनाया.वहीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा को भी दिशा का डांस बेहद पंसद आया.

दिशा पाटनी अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं.लॉकडाउन में दिशा अपने फैंस के बीच अपनी बोल्ड तस्वीरों और डांस वीडियों से मनोरंजन कर रही है.वैसे तो उनकी सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें सबसे ज्यादा वायरल रहती है लेकिन डांस की वीडियों भी उनके फैंस को काफी पंसद आ रही है.इससे पहले भी दिशा ने वियॉन्से के एक गाने पर अपने किलर डांस स्टेप दिखाए थे.

दिशा और टाइगर की जोड़ी फैंस को खूब पंसद आती है.दिशा ने काफी कम फिल्में की है.लेकिन फैंस को यह जोड़ी काफी पंसद आती है.चर्चा ऐसी भी हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन दिशा और टाइगर, दोनों ने ही इस बात को सिरे से नकार दिया है और बताया है कि वह अच्छे दोस्त हैं.

दिशा की आगामी फिल्मों की बात करें तो राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई, केटीना और एक विलेन 2 शामिल हैं. उनकी आखिरी फिल्म मलंग को अगले पार्ट के लिए काम करने के लिए कहा गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दिशा मलंग 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola