Louis Vuitton की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर बनी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2022 12:03 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लूई वीटॉन की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर बन गई है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वह एक शॉर्ट व्हाइट आउटफिट में हैंडबैग पकड़े नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी के दिल पर राज करती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में दीपिका को कान्स फिल्म फेसटिबल में बतौर जूरी नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस कान्स के लिए रवाना भी हो चुकी हैं. इसी बीच अब दीपिका का एक एड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस लूई वीटॉन का ऐड करती दिखाई दे रही हैं.
सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण लूई वीटॉन ब्रान्ड की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर बन गई है. इसकी घोषणा फ्रांसीसी लक्जरी हाउस ने की. दीपिका एम्मा स्टोन और चाइनिज एक्टर झोउ डोंग्यू के साथ डूफिन बैग के लिए लेदर वाले सामान के कैंपेन को लॉन्च किया.
फैशन हाउस ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “मैसन के साथ एक मजबूत सहयोगी संबंध के बाद … पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने लूई वीटॉन के साथ अपनी जर्नी का एक रोमांचक नया चैप्टर शुरू किया.” दीपिका पादुकोण अक्सर लुई वुइटन के आउटफिट और बैग पहने दिखाई देती थी. अभिनेत्री ने पहले ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है. 2020 में, दीपिका लेबल के लिए एक अभियान में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं. उन्होंने ली सेडौक्स और सोफी टर्नर जैसे सितारों के साथ एक विंटेज बुक कवर के लिए पोज दिया था.
https://www.instagram.com/p/CdaFaQZhec2/रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण की तारीफ की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस को बधाई दी. उन्होंने दीपू की फोटो शेयर की. जिसके साथ लिखा, “सीरियस फ्लेक्स, बेबी @deepikapadukone. इस फोटो में एक्ट्रेस एक शॉर्ट व्हाइट आउटफिट में हैंडबैग पकड़े नजर आ रही हैं.
इस बीच, दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म महोत्सव में जूरी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेत्री प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण में आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा हैं, जो फिल्मों की समीक्षा और अवॉर्ड देती दिखाई देंगी.
Also Read: Cannes Film Festival: अक्षय कुमार से लेकर पूजा हेगड़े तक ये सेलेब्स कान्स में मचाएंगे धमाल, देखें लिस्टदीपिका और रणवीर को आखिरी बार कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में एक साथ देखा गया था. रणवीर वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी हैं. यह 13 मई को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है. उन्होंने अपनी रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है. वह इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










