Deepika Padukone Baby Girl: मां बनने के बाद कुछ ऐसी हो गई है दीपिका पादुकोण की हालत, बेटी ने मचाया तूफान

Updated:
विज्ञापन

Deepika Padukone

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी आई है. कपल ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की. फैंस बेबी गर्ल की एक झलक देखने के लिए बेताब है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने एक रील शेयर कर बताया कि उनकी लाइफ कैसी चल रही है.

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर, 2024 को एक बेटी के माता-पिता बने. इस साल की शुरुआत में, कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. जबसे उनके घर नन्ही परी का जन्म हुआ है. फैंस बेबी गर्ल की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. नेटिजन्स जानना चाहते हैं कि क्या वो मम्मी की तरह दिखती है, या पापा की तरह. हालांकि अब दीपिका ने एक रील के जरिये बताया कि उनकी मदरहुड लाइफ कैसी चल रही है और उनकी बेटी उन्हें परेशान करती हैं नहीं.

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया कौन सा खास रील

दरअसल दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि एक नवजात बच्चे की मां होने का क्या मतलब है. वीडियो में एक महिला दिखाती है कि जब मदर न्यूबोर्न की तरह खाना शुरू कर दें, तो यह कितना अजीब लगेगा. क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि कैसे बच्चे भूखे होंगे, लेकिन कभी-कभी दूध पिलाते समय आप सो भी जाएंगे.

दीपिका पादुकोण ने बायो चेंज कर लिखी थी ये बात

फैंस दीपिका के इस रील पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अभी तो ये बस शुरुआत है… मजा आएगा, जब आप हर दिन कुछ नया देखोगे. हालांकि, यह पहला अपडेट नहीं है, जिसे पठान अभिनेत्री ने मां बनने के बाद शेयर किया है. अपनी बच्ची के जन्म के बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल लिया. अभिनेत्री ने लिखा, “फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट.” 15 सितंबर को दीपिका और रणवीर अस्पताल से अपनी बेटी को लेकर घर लौट आए.

दीपिका पादुकोण कौन से फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आई थीं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास और कमल हासन भी हैं. अभिनेत्री अगली बार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में दिखाई देंगी, जिसमें वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगी. एक्शन ड्रामा में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ हैं. यह 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl Photo: बेटी को गोद में उठाए दिखी दीपिका पादुकोण, बेबी गर्ल की पहली फोटो आई सामने

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की बेटी जन्म के बाद करती है सिर्फ ये काम, मम्मी ने दिया अपडेट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दरअसल दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि एक नवजात बच्चे की मां होने का क्या मतलब है. वीडियो में एक महिला दिखाती है कि जब मदर न्यूबोर्न की तरह खाना शुरू कर दें, तो यह कितना अजीब लगेगा. क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि कैसे बच्चे भूखे होंगे, लेकिन कभी-कभी दूध पिलाते समय आप सो भी जाएंगे.