Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की बेटी जन्म के बाद करती है सिर्फ ये काम, मम्मी ने दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. फिलहाल वह अपनी न्यूबॉर्न बेबी के साथ टाइम स्पेंट कर रही है. अब एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और बताया कि वह जन्म के बाद से वह क्या ड्यूटी निभा रही हैं.

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. कपल ने जैसे ही फैंस को ये गुड न्यूज दी. सभी एक्साइटेड हो गए और उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. इन-दिनों ये जोड़ा न्यूबॉर्न बेबी का ख्याल रखने में व्यस्त है. इसी बीच अब दीपिका ने नन्ही परी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को लेकर क्या दिया बड़ा अपडेट

दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी बेटी के साथ अस्पताल में ही है. हालांकि नन्ही परी के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस एक जिम्मेदार मां होने का फर्ज निभा रही हैं. ऐसा हम नहीं मान रहे हैं, बल्कि दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम बायो बता रहा है. सिंघम अगेन अभिनेत्री ने अपना ‘फॉलो योर ब्लिस’ बायो बदलकर ‘फीड बर्प स्लीप रिपीट’ लिखा.

दीपिका रणवीर ने नन्ही परी के जन्म की कैसे की थी अनाउंसमेंट

दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “आपका स्वागत है बेबी गर्ल 8.9.2024… दीपिका और रणवीर.” कपल ने अभी तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है. डिलविरी से पहले ये जोड़ा सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचा था. इधर सोशल मीडिया पर कई बार नन्ही परी की फेक फोटोज भी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर अपनी लाडली को प्यार कर रहे हैं.

इन बॉलीवुड स्टार्स ने कपल को दी बधाई

कई बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका और रणवीर की नन्ही राजकुमारी पर प्यार बरसाया. आलिया भट्ट ने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया. वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना प्यार भेजा. कैटरीना कैफ ने भी प्यारी बेटी को प्यार दिया. इसके अलावा सारा अली खान ने लिखा, “रणवीर और दीपिका आपकी बच्ची को बधाई!!! आप दोनों के लिए केवल खुशी और आनंद.” करीना कपूर ने लिखा, “सैफू और बेबू की ओर से मम्मी और पापा को बधाई…भगवान नन्हीं परी को आशीर्वाद दें.”

Also Read- Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका पादुकोण की नन्ही परी से मिलने पहुंचा ये अरबपति, देखें वीडियो

Also Read- Fact Check: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने न्यूबोर्न बेटी संग कराया फोटोशूट, इंटरनेट पर तसवीरें वायरल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दीपिका पादुकोण अभी भी अपनी बेटी के साथ अस्पताल में ही है. हालांकि नन्ही परी के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस एक जिम्मेदार मां होने का फर्ज निभा रही हैं. ऐसा हम नहीं मान रहे हैं, बल्कि दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम बायो बता रहा है. सिंघम अगेन अभिनेत्री ने अपना 'फॉलो योर ब्लिस' बायो बदलकर 'फीड बर्प स्लीप रिपीट' लिखा.