Fact Check: कुछ ऐसी दिखती है दीपिका पादुकोण की बेटी, नन्ही परी की पहली तसवीर का जानें सच

Updated:
विज्ञापन
Deepika Padukone

Deepika Padukone

Deepika Padukone Baby Photo: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फाइनली माता-पिता बन गए हैं. उनके घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी कपल को बधाई दे रहे हैं. अब अस्पताल से दीपिका की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें वह बेबी को गोद में लिए नजर आ रही है.

विज्ञापन

Deepika Padukone Baby Photo: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट टेस्ट कपल में से एक हैं. कपल हाल ही में माता-पिता बने हैं. 8 सितंबर 2024 को उन्हें घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. ये खुशखबरी जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस से लेकर नेटिजन्स ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ तक सभी ने न्यू बोर्न बेबी पर जमकर प्यार लुटाया. अब अस्पताल से दीपिका की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी को गोद में पकड़ रखा है. आइये जानते हैं ये फोटो असली है या नकली.

बच्ची को गोद में लेकर वायरल हो रही दीपिका की फोटो की क्या है सच्चाई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जैसे ही बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट की, फैंस नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए. फिर क्या था सोशल मीडिया पर दीपिका की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने अपने बच्चे को गोद में ले रखा है. कई यूजर्स ने तस्वीर को असली माना और जोड़े को शुभकामनाएं दीं, लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही फोटोज नकली और AI-जनरेटेड हैं.

दीपिका-रणवीर ने कैसे शेयर की थी गुडन्यूज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खास अंदाज में बेटी की जन्म की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “आपका स्वागत है बेबी गर्ल 8.9.2024… दीपिका और रणवीर.” खुशखबरी के बाद, आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, रूबीना दिलैक, अमृता खानविलकर, अथिया शेट्टी, मलायका अरोड़ा जैसे सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दी.

दीपिका-रणवीर ने कब की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगभग सात साल तक डेटिंग के बाद 14 और 15 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध गए. इस साल फरवरी में, उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये खुलासा किया कि वे माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कल्कि के बाद कौन सी फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पॉपुलर ‘कॉप यूनिवर्स’ सिंघम अगेन में नजर आने वाली हैं. इसमें वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी. उन्हें आखिरी बार कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ देखा गया था. इस बीच, रणवीर सिंह फरहान अख्तर की ओर से निर्देशित और कियारा आडवाणी अभिनीत डॉन 3 के लिए तैयारी कर रही हैं.

Also Read- Deepika Padukone: डिलीवरी के लिए एचएन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, फैंस ने कहा ‘बेबी बॉय ही आएगा’

Also Read- Deepika Padukone Delivers Baby Girl: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने पापा-मम्मी, घर आयी लक्ष्मी, फैंस बोले- बधाई हो

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जैसे ही बेबी के जन्म की अनाउंसमेंट की, फैंस नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए बेताब हो गए. फिर क्या था सोशल मीडिया पर दीपिका की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उन्होंने अपने बच्चे को गोद में ले रखा है. कई यूजर्स ने तस्वीर को असली माना और जोड़े को शुभकामनाएं दीं, लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही फोटोज नकली और AI-जनरेटेड हैं.