कोरोना वायरस पर फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने किया ऐसा ट्वीट, खूब हो रहा वायरल

Author : AvinishKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Mar 2020 9:43 AM

विज्ञापन

फिल्म निर्माता ramgopal verma का corona virus को लेकर किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रामगोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस पर लगातार तीन ट्वीट किया, जिसमें वे करोना को मानवता निभाने की बात कह रहे हैं.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने कोरोना वायरस पर ऐसा ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. रामगोपाल वर्मा ने कोरोना को लेकर लगातार तीन ट्वीट किया, जिसमें वे करोना को मानवता निभाने की सलाह दे रहे हैं. दरअसल कोरोना वायरस के खौफ से फिल्म जगत के लोग भी डरे हुए हैं. पिछले ही दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोरोना वायरस के कारण अपनी कार्यक्रम रद्द कर दी थी. वहीं कई एक्टरों ने कोरोना के कारण होली मिलन समारोह नहीं मनाने का फैसला किया है.

क्या लिखा है ट्वीट में– रामगोपाल वर्मा ने कोरोना पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, डियर कोरोना, आप शिक्षित बनिये. आप एक परजीवी हैं और हमारे साथ ही मर जाइएगा. इसलिए जियो और जीने दो.

वर्मा के इस ट्वीट को अब तक तकरीबन 10,000 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 1000 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है.

अब तक 29 केस– भारत में कोरोना वायरस के अब तक 29 केस मिले हैं, जिसके बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. स्वास्थय मंत्रालय ने बताया कि सरकार कोरोना को रोकने की हरसंभव कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola