Chris Martin ने स्टेज पर कहा ‘जय श्री राम’, एक फैन संग किया परफॉर्म, फैंस बोले- ये मैजिकल पल है, VIDEO

Updated:
विज्ञापन
Chris Martin
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्रिस मार्टिन के कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वह ‘जय श्री राम’ कहते दिख रहे हैं. ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस मार्टिन अपने बैंड कोल्डप्ले के म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के तहत भारत में है. शनिवार को ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई में परफॉर्म किया. इस दौरान शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर एक यंग फैन के साथ गाना गाते दिखे. वीडियो में क्रिस के बगल में वह फैन खड़ा दिख रहा था. क्रिस एक पोस्टर दिखाते हैं, जिसमें लिखा होता है, “मैंने इस पल को मैनिफेस्ट किया था. मैं इसके लिए तैयार हूं. क्या मैं आपके साथ एवरग्लो बजा सकता हूं?” इसके बाद क्रिस ने फैन से कहा, “हम साथ में गाएंगे, ठीक है?” उसके बाद वह फैन पियानो बजाता है और क्रिस उसके बगल में बैठ जाते हैं. वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ये बच्चा अपना सपना जी रहा है. एक यूजर ने लिखा, वह बच्चा कितना लकी है. एक यूजर ने लिखा, ये मैजिकल पल है. वहीं, सिंगर का एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा, जिसमें वह परफॉर्म करने के बाद दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं. उसके बाद वह वह कॉन्सर्ट के दौरान फैंस के उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे. एक प्लेकार्ड पर ‘जय श्री राम’ लिखा था और फिर क्रिस उसे पढ़ते हैं, जय श्री राम.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Winner: कौन होगा बिग बॉस 18 का विनर? KRK ने की भविष्यवाणी, जानिए आप भी नाम

यह भी पढ़ें– Bigg Boss 18: सलमान खान ने बॉलीवुड की इस हसीना संग किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- दोनों को कोई फिल्म में ले लो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola