ePaper

Cannes 2022: दीपिका पादुकोण के साथ कान्स पार्टी में पहुंचे रणवीर सिंह, ब्रिटिश एक्ट्रेस संग की मस्ती

Updated at : 23 May 2022 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण के साथ कान्स पार्टी में पहुंचे रणवीर सिंह, ब्रिटिश एक्ट्रेस संग की मस्ती

दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ डिओर ब्रांड की पार्टी अटेंड करने पहुंची. पार्टी में ब्रिटिश एक्ट्रेस रिबेका हॉल भी शामिल हुई थी. पावर कपल की रेबेका के साथ फोटोज तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Cannes film festival 2022 : कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण अपनी ग्लैमरस लुक से लोगों के दिलों को घायल कर रही हैं. एक्ट्रेस लगातार अलग-अलग आउटफिट्स में अपना सिजलिंग फोटोशूट करवा रही हैं. एक्ट्रेस को इस फेस्टिवल में जूरी मेंबर भी बनाया गया हैं. यही नहीं दीपिका पादुकोण लूई वीटॉन ब्रान्ड की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर भी बन गई है. जिसकी वजह से उन्हें कई फिल्मीं हस्तियों के साथ पार्टी करने का मौका मिल रहा है. अब एक्ट्रेस को डिओर ब्रांड की पार्टी में स्पॉट किया गया. इस पार्टी में उनके साथ रणवीर सिंह भी मौजूद रहें.

कांस से रणवीर और दीपिका की फोटो हुई वायरल

दरअसल दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ डिओर ब्रांड की पार्टी अटेंड करने पहुंची थी. इस शानदार पार्टी में फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रेबेका हॉल भी शामिल हुई थी. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों जूरी मेंबर रेबेका के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं. रणवीर और दीपिका सफेद रंग में ट्विनिंग करते दिखाई दिए.

https://www.instagram.com/p/Cd29ptEPaNd/
दीपिका पादुकोण ने पहनी ये खास ड्रेस

दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही थी. उन्होंने प्रिंटेड व्हाइट शर्ट पहन रका था, जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की स्कर्ट पहनी हुई है. रिबेका हॉल ने फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है. रणवीर सिंह जेब्रा प्रिंट शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस अपने फेवरेट कपल को रेड कार्पेट पर साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब देखना हैं कि रेड कार्पेट पर एक्टर अपनी लेडी लव के साथ नजर आते है या नहीं. बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की एक फोटो पर कमेंट किया था- ओके, बहुत हो गया. अब मैं फ्लाइट ले रहा हूं.

Also Read: Louis Vuitton की पहली इंडियन ब्रांड एम्बैस्डर बनी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई
https://www.instagram.com/p/Cdx8BAUseIF/
रणवीर के फिल्म

रणवीर की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ हाल ही में रिलीज हुई हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं की हैं. एक्टर ने हाल ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग खत्म की हैं. इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेन्द्र, जया बच्चन जैसे कई स्टार्स नजर आएंगे.

इनपुट- अनिशा लकड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola