Box Office Report: नेशनल सिनेमा डे पर ये फिल्म रही दर्शकों की पहली पसंद, युधरा की हालत हुई टाइट
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Sep 2024 12:29 PM
Box Office Report: स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और यही वजह है कि नेशनल सिनेमा डे पर भी इसी मूवी का दबदबा रहा. इसने तुम्बाड, युधरा जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं अमर कौशिक की ओर से निर्देशित मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
Box Office Report: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रुकने का नाम नहीं ले रही. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये कमाए. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 37 दिनों में 568.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं नेशनल सिनेमा डे पर भी हॉरर-कॉमेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युधरा और तुम्बाड जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया.
नेशनल सिनेमा डे पर स्त्री 2 ने कमाए कितने करोड़
नेशनल सिनेमा डे पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी. दरअसल बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में टिकट प्राइज घटाकर 99 कर दी गई थी. स्त्री 2 ने अपने छठे शुक्रवार को प्रभावशाली छलांग लगाई और नई रिलीज मूवीज को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक और बेंचमार्क सेट किया. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 37वें दिन 4.60 करोड़ रुपये कमाए.
युधरा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का किया कलेक्शन
सिद्धांत चतुवेर्दी और राघव जुयाल स्टारर फिल्म युधरा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने ओपनिंग डे पर 4.5 करोड़ की कमाई की. रवि उदयावर की ओर से निर्देशित फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. युधरा की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक शर्त पर जेल से भागने का मौका मिलता है. उसे एक अंडरकवर एजेंट के रूप में काम करना है और फिरोज और उसके बेटे शफीक की ओर से चलाए जा रहे एक राक्षसी ड्रग कार्ट को नीचे लाने में मदद करना है. राघव जुयाल ने शफीक की भूमिका निभाई है.
स्त्री 2 की क्या है कहानी
राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म ने पहले ही शाहरुख खान की जवान के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. स्त्री 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था. चंदेरी की दीवारों पर नारे ‘ओ स्त्री कल आना’ से ‘हे स्त्री रक्षा करना’ में बदल जाता हैं. इस बार, सरकटा भूत का आतंक होता है, जो महिलाओं को उठाकर ले जाता है. विक्की और उसके दोस्त स्त्री से भी अधिक शक्ति वाले बिना सिर वाले भूत को खोजने और उससे लड़ने के लिए एक साथ आते हैं.
Also Read- Stree 2: बिहार में स्त्री 2 को मिली सफलता पर निर्देशक अमर कौशिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सौभाग्य की…
Also Read- Stree 2: इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन ने साथ हॉरर यूनिवर्स की फिल्म ने बनाये ये 10 नये रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










