Box Office Report: भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई या हिट, तीन हफ्ते में कितना किया कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Nov 2024 4:48 PM
Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release
Box Office Report: कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 228.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आइये जानते हैं ये बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप,
Box Office Report: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. 21वें दिन हॉरर-कॉमेडी ने 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 228.25 करोड़ रुपये हो गई.
भूल भूलैया 3 ने कमाए इतने करोड़
भूल भूलैया 3 ने पहले वीक में 148.75 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की. वहीं दूसरा हफ्ता आते आते यह थोड़ सुस्त हुआ, लेकिन शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म ने दूसरे वीकेंड में 56.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 23 करोड़ रुपये रही. 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की रिलीज में अभी भी 2 सप्ताह बाकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 15 करोड़ रुपये से 20 करोड़ रुपये और जोड़ेगी.
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही या हिट
अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ बड़ी टक्कर का सामना करने के बावजूद, भूल भुलैया 3 अपनी जबरदस्त कहानी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बनकर उभरी. अगर सोलो रिलीज होती तो यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाती. प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो, लुका छुपी और भूल भुलैया 2 के बाद भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन की छठी क्लीन हिट फिल्म है.
भूल भूलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 1- 148.75 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 2- 56.50 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15- 4.5 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 16- 5 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17- 6 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 18- 1.85 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19- 1.90 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20- 2.20 करोड़
- भूल भूलैया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21- 1.55 करोड़
- भूल भूलैया टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 228.25 करोड़
Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: 20वें दिन फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल, जानें अब तक की टोटल कलैक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










