आदित्य रॉय कपूर को भूल अब इस विदेशी संग दिल लगा बैठी अनन्या पांडे, हो रही ऐसी चर्चा, जानें कौन है वो शख्स
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Aug 2024 8:02 AM
Ananya Panday
अनन्या पांडे अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. अनन्या हाल ही में एक मिस्ट्री मैन के साथ दिखी थी, जिसके बाद उनका नाम उस शख्स के साथ जुड़ने लगा. आपको बताते है उस इंसान के बारे में.
अनन्या पांडे बॉलीवुड की क्यूट और खूबसूरत एक्ट्रेस है. कुछ समय से एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. आदित्य रॉय कपूर संग उनकी ब्रेकअप की खबरों ने फैंस की ध्यान अपनी ओर खींचा था. हालांकि दोनों क्यों अलग हुए, इसकी वजह सामने नहीं आई थी. अब लगता है एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहती है. उन्हें हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में वॉकर ब्लैंको के साथ नजर आई थी. वॉकर को एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर के तौर पर शादी में सबसे मिलवाया था. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस वॉकर को डेट कर रही है. आपको बताते हैं कौन है ये शख्स.
क्या इस शख्स को डेट कर रही अनन्या पांडे
लगता है अनन्या पांडे की जिंदगी में एक नये शख्स की एंट्री हो गई है. उनका नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूज पार्टी में हुई थी. पहली मुलाकात के बाद ही दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों करीब आ गए. वहीं, अनंत और राधिका की शादी में भी दोनों साथ दिखे थे. उनकी फोटोड वायरल हुई थी, जिसमें दोनों फंक्शन में एंजॉय करते दिखे थे. उन्होंने रोमांटिक गाने पर डांस भी किया था.
कौन हैं वॉकर ब्लैंको?
ऐसे में फैंस सोच रहे हैं कि अनन्या पांडे का ये नया दोस्त कौन है, तो आपको हम बताते हैं. वॉकर ब्लैंको अंबानी संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं, लेकिन उन्होंने अपना ज्यादातर समय फ्लोरिडा में बिताया है. वो एक मॉडल भी रह चुके हैं. वॉकर जामनगर में रहते हैं और ‘वंतारा एनिमल पार्क’ में काम करते हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी कई तसवीरें जानवरों के साथ है, जिसे देख लगता है कि उन्हें जानवरों से बहुत लगाव है. उनके 17.2K फॉलोअर्स है और वो अनन्या को फॉलो भी करते हैं.
Also Read- CTRL: अनन्या पांडे की साइबर-थ्रिलर फिल्म, इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










