कौन हैं काव्या मारन, जो बन सकती हैं रजनीकांत की बहू? अनिरुद्ध रविचंदर से शादी को लेकर रिश्तेदार ने दिया कंफर्मेशन
रजनीकांत, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन, फोटो- इंस्टाग्राम
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की चर्चा वाई जी महेंद्र के बयान के बाद फिर तेज हो गई है. अगर आप रजनीकांत परिवार की होने वाली बहू काव्या के बारे में नहीं जानते, तो आपको उनके बारे में बताते हैं.
Anirudh Ravichander And Kavya Maran Wedding Rumours: संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. इस बार चर्चा इसलिए तेज हुई क्योंकि अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई जी महेंद्र ने खुद उनकी शादी को लेकर बयान दे दिया. अगर आप नहीं जानते कि काव्या मारन कौन हैं, तो आपको बताते हैं कि वह कौन हैं. हालांकि अब तक अनिरुद्ध और काव्या की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है.
Who Is Kavya Maran: कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन देश के बड़े बिजनेस परिवारों में से एक सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 30 हजार करोड़ रुपये के बिजनेस साम्राज्य की इकलौती वारिस मानी जाती हैं. काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और को-ओनर हैं. इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और इंग्लैंड के टूर्नामेंट द हंड्रेड में सनराइजर्स लीड्स टीम की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से ग्रेजुएशन और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है. आईपीएल मैचों के दौरान उनके एक्सप्रेशन अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

What Did Y Gee Mahendra Say: वाई जी महेंद्र ने क्या कहा?
KPTV से बातचीत में वाई जी महेंद्र ने अनिरुद्ध की तारीफ करते हुए उन्होंने उनकी शादी को लेकर भी बात की. वाई जी महेंद्र ने कहा, “मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं. वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहा है. मुझे जो बताया गया है, उसके मुताबिक यह लगभग तय है. दोनों शादी करने वाले हैं.” उन्होंने आगे काव्या मारन की तारीफ करते हुए कहा, “वह कोई आम लड़की नहीं हैं. इतनी बड़ी टीम को संभालने की क्षमता हर किसी में नहीं होती. उन्हें अपने पिता से बिजनेस की समझ विरासत में मिली है. दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है. दोनों को साथ आकर म्यूजिक और बिजनेस की दुनिया में आगे बढ़ना चाहिए.”
Who Is Anirudh Ravichander: कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं. वह एक्टर रवि राघवेंद्र और क्लासिकल डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं. साथ ही वह रजनीकांत के परिवार से भी जुड़े हुए हैं. दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता, अनिरुद्ध की मौसी लगती हैं और ऐसे में थलाइवा अनिरुद्ध के मौसा हुए. अनिरुद्ध ने रजनीकांत, कमल हासन, विजय, अजित, सूर्या, पवन कल्याण, महेश बाबू और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों की फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया है. अनिरुद्ध ने रजनीकांत की फिल्म ‘पेट्टा’ और ‘जेलर’ का म्यूजिक दिया था.
यह भी पढ़ें- ‘जेलर 2’ में शाहरुख की जगह इस सुपरस्टार ने मारी बाजी, 40 साल बाद रजनीकांत संग दिखेगी जोड़ी
यह भी पढ़ें- ‘रजनीकांत इतना गिरा हुआ इंसान नहीं’, थलापति विजय को लेकर फैल रही अफवाहों पर फूटा सुपरस्टार का गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए