‘अल्फा’ की टक्कर भी नहीं रोक पाई ‘वेलकम टू द जंगल’ को, फिल्म ने पार किया 100 करोड़, 10वें दिन कितने करोड़ छापे?

Updated:
विज्ञापन
‘अल्फा’ की टक्कर भी नहीं रोक पाई ‘वेलकम टू द जंगल’ को, फिल्म ने पार किया 100 करोड़, 10वें दिन कितने करोड़ छापे?

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में एंट्री कर ली है.‘अल्फा’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

Welcome To The Jungle: कॉमेडी एंटरटेनर ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये नेट क्लब में एंट्री कर ली है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने दसवें दिन कितनी की कमाई की.

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 10: कितना हुआ 10वें दिन कलेक्शन?

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 10वें दिन 9.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने देशभर में लगभग 6,099 शोज में यह कमाई दर्ज की. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 114.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन अब करीब 136.80 करोड़ रुपये हो चुका है.

Welcome to the jungle box office collection day 10, photo- sacnilk

Akshay Kumar New Milestone: अक्षय कुमार ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘वेलकम टू द जंगल’ के जरिए अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल की है. यह उनकी 21वीं फिल्म बन गई है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार किया है. यह अक्षय की लगातार चौथी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म भी है. महामारी के बाद रिलीज हुई उनकी यह सातवीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है.

Tough Competition From Alpha: ‘अल्फा’ से मिली कड़ी टक्कर

वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में करीब 93.15 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था. हालांकि दूसरे वीकेंड में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कारण आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ की रिलीज को माना जा रहा है. ‘अल्फा’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में करीब 34 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लगभग 40.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

Welcome To The Jungle Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 29.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं घरेलू कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब करीब 166.75 करोड़ रुपये हो चुका है.

यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola