War 2 vs Lahore 1947 vs Coolie: स्वतंत्रता दिवस पर होगा बड़ा क्लैश, आपस में भिड़ेंगे ऋतिक, सनी देओल और रजनीकांत

War 2 vs Lahore 1947 vs Coolie
War 2 vs Lahore 1947 vs Coolie: ऋतिक रोशन 3 साल के बाद वॉर 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. अब खबर है कि एक्शन थ्रिलर, लाहौर 1947 और कुली के साथ स्वतंत्रता दिवस पर टकराएगी.
War 2 vs Lahore 1947 vs Coolie: ऋतिक रोशन इन-दिनों वॉर 2 की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें एक्टर के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं. पहले एक्शन फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि मेकर्स अप्रैल 2025 तक शूटिंग पूरी करेंगे और अगस्त तक इसे रिलीज कर सकते हैं. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो वॉर 2 का लाहौर: 1947 और कुली के साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन तरफा टकराव देखने को मिलेगा.
स्वतंत्रता दिवस पर होगा अब तक की सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 के निर्माता लाहौर: 1947 और कुली निर्माताओं की तरह 15 अगस्त के वीकेंड पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं. सूत्र ने आगे कहा कि जल्द ही एक्शन थ्रिलर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगी. वहीं फिल्म में आमिर खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा. वॉर 2 YRF के SPY यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, जिसमें टाइगर और पठान फ्रेंचाइजी भी शामिल हैं.
तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म है कुली
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रजनीकांत की कुली तमिल सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. इसलिए निर्माताओं ने अपनी फिल्म के लिए स्वतंत्रता दिवस की रिलीज तय कर दी है. दिलचस्प बात यह है कि कुली में भी आमिर खान का जबरदस्त कैमियो होगा.
लाहौर: 1947 भी 15 अगस्त के आसपास होगी रिलीज
इस बीच, लाहौर: 1947 में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं. भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के लिए एकदम परफेक्टर है. इसलिए मेकर्स इसे 15 अगस्त के आसपास ही रिलीज करेंगे, क्योंकि उन्हें लगता है कि लोग वीकेंड में इसे देखेंगे. फिलहाल ये मूवी संपादन चरण में है.
यह भी पढ़ें- War 2 के सेट से ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर का लुक हुआ LEAK, फैंस बोले- फिल्म सुपरहिट है….
यह भी पढ़ें- Lahore 1947: सनी देओल के साथ भिड़ेगा ये अभिनेता, जानें लाहौर 1947 में कौन बनेगा विलेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










