War 2 vs Coolie Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे रजनीकांत और ऋतिक-NTR, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी, ओपनिंग डे पर होगा धमाका
Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Aug 2025 1:51 PM
वॉर और कुली 2 का 10वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 vs Coolie Box Office Day 1: रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब है. दोनों फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में ओपनिंग डे पर कौन फिल्म कितनी कमाई कर सकती है, इसकी जानकारी सामने आई है.
War 2 vs Coolie Box Office day 1: अगस्त का महीना सिने प्रेमियों के लिए खास होने वाला है. कुली और वॉर 2 एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. दोनों फिल्मों का टक्कर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त होने वाला है. रजनीकांत की पिछली फिल्म वेट्टैयन कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन कुली को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है. फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी शानदार है. अभी तक की रिपोर्ट में वॉर 2 से कुली काफी आगे है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन बाजी मारेगी, यहां जानिए.
कुली 2 बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ की ओपनिंग करेगा
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने अपने एक्स पर एक ट्वीट किया है. इसके अनुसार, कुली पहले दिन भारत में 80-90 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ओपनिंग डे पर 155-165 करोड़ रुपये कमा सकती है. हालांकि ये आंकड़े काफी बड़े है, लेकिन रजनीकांत का स्टारडम और फिल्म में आमिर खान की उपस्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
𝐁𝐎𝐗 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐄 𝐏𝐑𝐄𝐃𝐈𝐂𝐓𝐈𝐎𝐍 #Coolie Day 1 :
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 12, 2025
⭐️ India Gross: ₹ 80–90 Cr
⭐️Worldwide Gross: ₹ 155–165 Cr#Rajinikanth starrer set to deliver the BIGGEST OPENING Ever for a Tamil Film. pic.twitter.com/fMgqgCea2n
वॉर 2 करेगी इतने करोड़ रुपये से ओपनिंग
सुमित कडेल के ट्वीट के अनुसार, वॉर 2 पहले दिन हिंदी में 28-32 करोड़ रुपये से अपना खाता खोल सकती है. इसके अलावा सारे वर्जन से फिल्म 50-55 करोड़ रुपये कमा सकती है, जबकि दुनियाभर में 90-100 करोड़ रुपये कमा सकती है. बता दें कि हाल ही में हैदराबाद में वॉर 2 का प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियन एनटीआर ने मूवी को प्रमोट किया था. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी. जबकि वॉर में टाइगर श्रॉफ थे, इस बार फिल्म में वह नहीं है. चर्चा है कि वॉर 2 में बॉबी देओल कैमियो रोल करते दिखेंगे और वह एक विलेन के भूमिका में नजर आएंगे.
𝐁𝐎𝐗 𝐎𝐅𝐅𝐈𝐂𝐄 𝐏𝐑𝐄𝐃𝐈𝐂𝐓𝐈𝐎𝐍#War2 – Day 1
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) August 12, 2025
• Hindi: ₹ 28–32 Cr Nett (could touch ₹35 Cr if early reports are highly positive)
• All Versions: ₹50–55 Cr Nett
• Worldwide Gross: ₹ 90- 100 Crore #HrithikRoshan #NTR pic.twitter.com/in9rU3jMnZ
यह भी पढ़ें- War 2: शाहरुख या सलमान खान नहीं, ये विलेन वॉर 2 में आएगा धांसू अंदाज में नजर, ऋतिक रोशन को देगा कड़ी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










