War 2 Box Office Record: वर्ल्डवाइड 'वॉर 2' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक की ब्लॉकबस्टर को पछाड़ बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Sep 2025 9:37 AM
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड. Photo Source- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Record: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ ने 18 दिनों में 355 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ऋतिक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
War 2 Box Office Record: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन एंटरटेनर ‘वॉर 2’ अब बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है. दरअसल, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन तक ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बैंग-बैंग’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस बीच आइए बताते हैं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
वॉर 2 के तीसरे वीकेंड का कलेक्शन
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे वीकेंड पर गिरावट के बाद रविवार को मूवी की रफ्तार थोड़ी तेज हुई, जिसके बाद कलेक्शन कुछ इस तरह हैं:
- शुक्रवार (Day 16): ₹0.65 करोड़
- शनिवार (Day 17): ₹1.15 करोड़
- रविवार (Day 18): ₹1.50 करोड़
कुल तीसरे वीकेंड का बिजनेस – लगभग ₹3.3 करोड़
वॉर 2 के भारत में कुल कलेक्शन
18 दिनों में ‘वॉर 2’ का नेट कलेक्शन ₹234.31 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹278.35 करोड़ हो गया है.
- हिंदी वर्जन: ₹176.01 करोड़
- तेलुगु वर्जन: ₹56.1 करोड़
- तमिल वर्जन: ₹2.15 करोड़
वर्ल्डवाइड बैंग बैंग को चटाई धूल
फिल्म का विदेशी बाजारों (Overseas) से मिले ₹76.75 करोड़ को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब ₹355.1 करोड़ तक पहुंच चुका है. इसी के साथ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ ने ऋतिक रोशन की 2014 की सुपरहिट ‘बैंग बैंग’ (₹174.5 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. और अब यह ऋतिक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
इससे ऊपर सिर्फ ये फिल्में हैं–
- फाइटर (₹212.79 करोड़)
- कृष 3 (₹231.79 करोड़)
- वॉर (₹303.34 करोड़)
रविवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 19% रही, जो शाम के शोज में बढ़कर 28.67% तक पहुंच गई. यह साबित करता है कि धीमी कमाई के बावजूद ‘वॉर 2’ अभी भी बड़े शहरों में दर्शकों को खींच रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










