War 2 Box Office Collection: लाखों में सिमटी ऋतिक रोशन की फिल्म, बागी 4-द बंगाल फाइल्स ने कलेक्शन किया चौपट
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Sep 2025 7:08 AM
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही सही, लेकिन अब भी कमाई कर रही है. एक्शन ड्रामा अपने चौथे हफ्ते में पहुंच गई है. आइये जानते हैं 25 दिनों में इसने कितनी कमाई की.
War 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ ने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की. हालांकि धीरे धीरे एक्शन ड्रामा का कलेक्शन धीमा होता गया. अब चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद मूवी की कमाई लाखों में सिमट गई है. इसे टाइगर श्रॉफ की बागी 4, विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स और सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 25 दिनों में इसके आंकड़े कहां तक पहुंचे हैं.
25 दिनों में वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 की 25वें दिन की कमाई काफी सुस्त रही. इसने भारत में 0.06 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 177.52 करोड़ हो गया. मूवी जब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसे रजनीकांत की कुली से जबरदस्त टक्कर मिल रही थी. वर्ल्डवाइड एक्शन ड्रामा ने अब तक 359.51 करोड़ कमाए हैं.
यहां जानें डे वाइज कलेक्शन वॉर 2 का कलेक्शन
- War 2 Week 1 Box Office Collection- 204.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 9: 4 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 10: 6.2 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 11: 7.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 12: 2.15 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 13: 2.75 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 14: 2.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 15: 1.5 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 16- 0.65 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 17- 0.96 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 18- 1.45 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 19- 0.32 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 20- 0.45 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 21- 0.3 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 22- 0.3 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 23- 0.04 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 24- 0.05 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 25- 0.06 करोड़ (Early Reports)
टोटल कमाई- 177.52 करोड़
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म पास या फेल, कलेक्शन देख लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










