Vicky Kaushal Birthday: कैटरीना कैफ से शादी करने के फैसले पर विक्की कौशल के माता- पिता ने क्या कहा था, जानें यहां
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 May 2024 1:38 PM
Vicky Kaushal Katrina Kaif
एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि वो कैट से शादी करना चाहते हैं, तब उनका क्या रिएक्शन था.
Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड के दमदार एक्टर विक्की कौशल आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. विक्की अपनी एक्टिंग से सबको इम्प्रेस कर चुके हैं, चाहे वो मसान में हो या डंकी में उनका कैमियो रोल हो. हर किरदार में वो अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं. फिल्मों के अलावा वो अपनी निजी लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं. उन्होंने साल 2021 में कैटरीना कैफ से बड़े ही धूम-धाम से शादी किया था. एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को बताया कि वो कैट से शादी करना चाहते हैं, तब उनका क्या रिएक्शन था.
कैटरीना कैफ को लेकर विक्की कौशल ने कही ये बात
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पावर कपल माने जाते हैं. साल 2022 में फिल्मफेयर संग एक इंटरव्यू एक विक्की ने कैटरीना कैफ संग शादी करने को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया उनके माता-पिता को जब पता चला कि वो कैटरीना से शादी करेंगे, तो वो काफी खुश थे. एक्टर ने कहा, “वे बहुत खुश थे. वो उससे बहुत प्यार करते हैं. वे उस व्यक्ति से बेहद प्यार करते हैं जो वह है. मुझे लगता है कि जब आपके दिल में अच्छाई होती है, तो यह हमेशा आपके द्वारा किए जाने वाले हर काम और आप जो कुछ भी हैं, उसमें झलकती है.”
Zara Hatke Zara Bachke OTT: जरा हटके जरा बचके इस ओटीटी पर होगी रिलीज, घर बैठे उठाए लुत्फ, नोट कर लें डेट
विक्की कौशल की अपकमिंग बर्थडे
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अगली बार फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे. फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि वह अपनी कला में माहिर हैं और यह अवसर मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं इस यात्रा के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि यह सिर्फ संजय सर के निर्देशन में नहीं बल्कि दो अद्भुत एक्टर्स आलिया और आरके के साथ भी शुरू होगी.” इसके अलावा विक्की छावा और गुड न्यूज को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं, कैटरीना कैफ आखिरी बार टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस में नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










