Zara Hatke Zara Bachke OTT: जरा हटके जरा बचके इस ओटीटी पर होगी रिलीज, घर बैठे उठाए लुत्फ, नोट कर लें डेट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke

लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म जरा हटके जरा बचके एक साल बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सारा अली खान और विक्की कौशल ने मुख्य किरदार निभाया है.

विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke OTT Release: रोमांटिक कॉमेडी पारिवारिक फिल्म जरा हटके जरा बचके अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में सारा अली खान और विक्की कौशल ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है. मूवी पिछले साल रिलीज हुई थी.

Zara Hatke Zara Bachke
Zara hatke zara bachke

विक्की कौशल और सारा अली खान की रोमांटिक फिल्म जरा हटके जरा बचके को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था.

Zara Hatke Zara Bachke
Zara hatke zara bachke

फिल्म जरा हटके जरा बचके पिछले साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब इतने महीनों बाद फाइनली ये ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Zara hatke zara bachke

जरा हटके जरा बचके को आप जियो सिनेमा प्रीमियम पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा ने इसके बारे में खुद बताया है. उन्होंने फिल्म का एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, सह-परिवार शादी की थी, अब सह-परिवार तलाक भी होगा! तो आप सब डिवार्स में जरूर आना.

Zara hatke zara bachke

जरा हटके जरा बचके 17 मई से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम होगी. प्रीमियम पैकेज का मासिक शुल्क 29 रुपये है. इसकी घोषणा खुद जियो सिनेमा की टीम ने इंस्टाग्राम पर की.

Zara hatke zara bachke

पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फाइनली. एक यूजर ने लिखा, सबसे प्रतीक्षित ओटीटी रिलीज़ रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. एक यूजर ने लिखा, इसे सिनेमाघरों में देखा. अब इसे दोबारा देखूंगा.

Zara hatke zara bachke

जरा हटके जरा बचके का बजट 40 करोड़ थी और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

Zara hatke zara bachke

फिल्म जरा हटके जरा बचके रमिज इल्हाम खान और मैत्रेय बाजपेयी द्वारा लिखी गई थी. इसमें सारा अली खान और विक्की कौशल के अलावा सुष्मिता मुखर्जी, इनामुलहक, आकाश खुराना, शारिब हाशमी ने काम किया है.

Zara hatke zara bachke

फिल्म की कहानी सौम्या और कपिल की है. सौम्या एक टीचर और कपिल एक योगा टीचर होता है. सौम्या, कपिल के परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है और वो अपने पति के साथ अकेले रहना चाहती है.

Zara hatke zara bachke

सौम्या ये बात अपने पति कपिल को बताती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि घर खरीदने के लिए उन्हें तलाक लेना पड़ेगा. इसके लिए कपिल मना कर देता है, लेकिन सौम्या जिद्द करती है. जिसके बाद आगे क्या होता है, यहीं कहानी है.

Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’, जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola