Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1: पहले दिन विक्की-सारा का चला जादू, ताबड़तोड़ हुई कमाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jun 2023 11:41 AM

विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1:'जरा हटके जरा बचके' एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है, जिसकी कहानी कॉलेज के दो लवबर्ड्स, कपिल और सौम्या के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक हल्का-फुल्का रोम-कॉम है. ओपनिंग डे पर मूवी ने अच्छी कमाई की है.

विज्ञापन

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 1: आखिरकार विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके‘ (Zara Hatke Zara Bachke) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी मूवी ने पहले ही दिन कमाल दिखाया. हालांकि फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. ओपनिंग डे पर मूवी ने 5.50 -6 करोड़ रुपये की कमाई की है.

‘जरा हटके जरा बचके’ का पहले दिन का कलेक्शन

‘जरा हटके जरा बचके’ एक फैमिली एंटरटेनर मूवी है, जिसकी कहानी कॉलेज के दो लवबर्ड्स, कपिल और सौम्या के इर्द-गिर्द घूमती है. यह एक हल्का-फुल्का रोम-कॉम है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो पहले दिन मूवी ने करीब 5.50 -6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ज़रा हटके ज़रा बचके, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुख्य भूमिका में विक्की की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है. वहीं, सिम्बा, लव आज कल और केदारनाथ के बाद सारा की चौथी सबसे बड़ी ओपनर है. यह 2023 की छठी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ओपनर है.

‘जरा हटके जरा बचके’ की टक्कर होगी आदिपुरुष से

‘जरा हटके जरा बचके’ के लिए आने वाले कुछ हफ्ते फायदेमंद साबित हो सकते है, क्योंकि अन्य कोई बड़ी मूवी रिलीज नहीं हो रही है. फिल्म का मुकाबला प्रभास और कृति सेनन की आदिपुरुष से होगा, जो 16 जून को रिलीज होने वाली है. हालांकि, फिल्म हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स से टक्कर लेगी. ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो स्पाइडर-मैन विक्की कौशल की फिल्म से बेहतर प्रदर्शन करेगी.

Also Read: Zara Hatke Zara Bachke Review: विक्की-सारा की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू हुआ आउट,जानें लोगों को कैसी लगी फिल्म ­­
जानें क्या है कहानी

सिंपल शब्दों में कहानी पर आए, तो फिल्म की कहानी इंदौर के रहने वाले कपिल दुबे (विक्की कौशल) और उसकी पत्नी सौम्या चावला दुबे (सारा अली खान) की है. वे अपने संयुक्त परिवार के साथ एक छोटे घर में रहते हैं. यही इनकी दिक्कत भी है. बड़ा परिवार है और घर छोटा. ऐसे में सौम्या की ख्वाहिश अपना घर लेने की है. घर लेने की इस ख्वाहिश में कपिल और सौम्या तलाक लेने का नाटक करते हैं, लेकिन परिवार से इस नाटक को छिपाना है, लेकिन परिवार को जल्द ही यह ड्रामा पता चल जाता है, लेकिन वह उन्हें यह असल लगता है. सिर्फ यही नहीं जल्द ही कपिल और सौम्या के रिश्ते में असल में दूरियां आ जाती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola