Manoj Kumar Net Worth: ‘भारत की बात सुनाने वाले’ मनोज कुमार का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी करोड़ संपत्ति

Updated:
विज्ञापन
Manoj Kumar Net Worth

Manoj Kumar Net Worth

Manoj Kumar Net Worth: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक का निधन हो गया है. उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ थी. ऐसे में आइए जानते हैं अभिनेता अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए हैं.

विज्ञापन

Manoj Kumar Net Worth: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मशहूर निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है. अभिनेता ने 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मनोज कुमार ने अपने फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को प्रमुखता से पेश किया है. यही वजह है कि दुनिया भर में उन्हें ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था. मनोज कुमार ने सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अब उनकी मौत से पूरी इंडस्ट्री शोक में है. ऐसे में आइए बताते हैं अभिनेता-निर्देशक अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गए हैं.

मनोज कुमार एक सफल अभिनेता और निर्देशक

मनोज कुमार ने अपनी करियर में कई फिल्मों का निर्देशन और अभिनय किया, जिनमें ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘कर्मयुद्ध’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इनके लिए उन्हें पद्म श्री और दादा साहब फाल्के जैसी कई पुरस्कारों से नवाजा भी गया है. मनोज कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में आई फिल्म ‘फैशन’ (1957) में एक छोटे से किरदार से की. हालांकि, उन्हें असली पहचान 1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरीयाली और रास्ता’ से मिली. अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया. इसकी शुरुआत उन्होंने 1965 की फिल्म ‘शहीद’ से की, जिसकी कहानी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन पर आधारित. उसके बाद उन्होंने 1967 की फिल्म ‘उपकार’ बनाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

मनोज कुमार नेट वर्थ

मनोज कुमार ने अपने करियर के दौरान बहुत कामयाबी हासिल की. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म ‘मैदान-ए-जंग’ थी. अब उनके नेट वर्थ की बात करें तो मनोज कुमार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने पीछे 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं. फिल्मों में अभिनय और निर्देशन से तगड़ी कमाई करने के अलावा मनोज कुमार ने विभिन्न संपत्तियों में भी निवेश किया है.

यह भी पढ़े: Manoj Kumar Death: 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मनोज कुमार, ‘भारत की बात सुनाने वाले’ एक्टर के रूप में बनायी पहचान

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola