Vadh 2: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की रहस्यमयी कहानी, वध 2 ट्रेलर हुआ रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Vadh 2 Trailer OUT

Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जेल, रहस्य और न्याय की कहानी पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शक इंटेंस और पावरफुल बता रहे हैं. फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी.

विज्ञापन

Vadh 2: निर्देशक जसपाल सिंह संधू की फिल्म ‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. पहले से जारी टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब ट्रेलर ने कहानी की झलक दिखाकर रोमांच और बढ़ा दिया है. ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक इसे गंभीर, दमदार और सस्पेंस से भरी फिल्म बता रहे हैं.

विज्ञापन

न्याय और रहस्यों से भरी है कहानी

‘वध 2’ का ट्रेलर एक बार फिर न्याय, अपराध और छिपे हुए सच की कहानी को सामने लाता है. फिल्म में संजय मिश्रा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि नीना गुप्ता एक कैदी का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी सजा को स्वीकार कर चुकी है. दोनों के बीच रात के सन्नाटे में गुप्त मुलाकातें होती हैं, जो कहानी को और रहस्यमय बना देती हैं.

कैदी के गायब होने से शुरू होता है सस्पेंस

ट्रेलर में जेल के एक कैदी केशव के अचानक गायब होने की शिकायत दर्ज होती है. केशव अपने क्रूर और अमानवीय व्यवहार के लिए जाना जाता था, जिसके चलते उसके लापता होने से सभी हैरान हैं. इस मामले की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अतीत सिंह को सौंपी जाती है. ट्रेलर कहानी के असली सच को उजागर नहीं करता, लेकिन सस्पेंस बनाए रखने में पूरी तरह सफल रहता है.

दर्शकों ने ट्रेलर को बताया दमदार

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई लोगों ने संजय मिश्रा के गंभीर अवतार की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने ट्रेलर को “इंटेंस और पावरफुल” बताया. कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी की भरमार देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक ट्रेलर एक लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म पर करीब 20 लाख व्यूज के करीब पहुंच चुका था.

नई कहानी के साथ लौट रही है वध फ्रेंचाइजी

‘वध 2’ पहली फिल्म की सीधी कड़ी नहीं है, बल्कि इसे एक स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर पेश किया गया है. फिल्म में नई कहानी, नए किरदार और नया माहौल देखने को मिलेगा. संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा फिल्म में कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘वध 2’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Border 2: बॉर्डर 2 देखकर भावुक हुए रवि किशन, बोले- सभी कलाकारों ने अद्भुत काम किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola