Border 2: बॉर्डर 2 देखकर भावुक हुए रवि किशन, बोले- सभी कलाकारों ने अद्भुत काम किया है

Updated:
विज्ञापन

Ravi Kishan Statement On Border 2

Border 2: देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर-2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर रवि किशन ने खुलकर तारीफ की है और इसे सच्ची देशभक्ति की मिसाल बताया है. सनी देओल समेत पूरी कास्ट के अभिनय को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

Border 2: देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाती नजर आ रही है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को न सिर्फ आम दर्शकों बल्कि फिल्मी सितारों और नेताओं से भी जबरदस्त सराहना मिल रही है. अब सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रक्रिया दी है.

विज्ञापन

रवि किशन ने की खुलकर की तारीफ

गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन ने ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद फिल्म की जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने इसे देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक बताया. रवि किशन का कहना है कि फिल्म में भारतीय सैनिकों के जीवन, संघर्ष और जज्बे को बहुत ही सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा गया है.

जवानों की जिंदगी को दिखाने की सराहना

रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि फिल्म में जवानों की जिंदगी और उनके जज्बे को बहुत अच्छे तरीके से दिखाया गया है. उन्होंने सनी देओल समेत सभी कलाकारों के काम को शानदार बताया और पूरी टीम को बधाई दी.

मजबूत कास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

बॉर्डर-2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार स्टारकास्ट है. फिल्म में सनी देओल अपने पुराने देशभक्ति वाले अंदाज में नजर आए हैं, जो दर्शकों को फिर से जोश से भर देते हैं. वरुण धवन ने एक जांबाज सैनिक की भूमिका निभाई है, जबकि अहान शेट्टी ने अपने किरदार से लोगों को प्रभावित किया है. दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में भावनात्मक गहराई जोड़ी है और उनका अभिनय दर्शकों के दिल को छू रहा है. सभी कलाकारों ने मिलकर फिल्म को खास बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Border 2: कभी भीड़ में खड़ी होकर देखा था दिलजीत का कॉन्सर्ट, आज बॉर्डर 2 में बनीं उनकी बहन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola