Urvashi Rautela: सैफ पर हुए हमले के बाद उर्वशी ने क्यों मांगी माफी? बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं, मुझे माफ…

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Jan 2025 4:06 AM

विज्ञापन

Urvashi Rautela and Saif Ali Khan

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस मामले पर काफी शर्मिंदा हैं. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है.

विज्ञापन

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस सैफ अली खान पर गुरुवार देर रात को एक चोर ने हमला किया. इसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए और उनकी सर्जरी करनी पड़ी. ऐसे में उनके इस मुश्किल घड़ी में कई बॉलीवुड एक्टर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जहां एक तरफ इस मामले पर चिंता जाहिर की. वहीं, दूसरी ओर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर सैफ अली खान से माफी मांगी है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

यहां देखें उर्वशी रौतेला का पोस्ट-

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

उर्वशी रौतेला ने शुक्रवार, 17 जनवरी को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सैफ अली खान सेमाफी मांगी है. उन्होंने लिखा है, ‘प्रिय सैफ अली खान सर, मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको मजबूत बनाएगा. मैं यह पोस्ट बहुत ही दुख और अपराधबोध के साथ लिख रही हूं. अब तक मैं इस बात से अनजान रही कि आपके साथ क्या हुआ है? आपके साथ हुई घटना की गंभीरता से मैं रूबरू नहीं थी.

उर्वशी ने क्यों मांगी सैफ से माफी?

उर्वशी रौतेला ने आगे लिखा, ‘मैं इस बात पर शर्मिंदा हूं कि मैं अपनी फिल्म डाकू महाराज की सफलता का जश्न मना रही हूं. आप किस हालत में हैं और आप पर क्या बीत रही है, इस बात से बेखबर मैं गिफ्ट ले रही हूं. मुझे माफ कर दीजिए। आपको नजरअंदाज करने, इतना असवेंदनशील होने के लिए प्लीज मुझे माफ कर दीजिए। मुझे जैसे ही मामले की गंभीरता का पता चला, मैं बहुत दुखी हूं. मैं आपके सपोर्ट में हूं. आपके साहस और सहनशीलता के आगे मैं नतमस्तक हूं. मुझे अपने व्यवहार के लिए खेद है. अगर मैं किसी भी तरह की मदद या सपोर्ट कर सकती हूं तो प्लीज आप बिल्कुल भी न हिचकिचाएं. अपने व्यवहार के लिए एक बार फिर आपसे माफी मांगती हूं’.

क्या है पूरा मामला?

उर्वशी रौतेला ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान के साथ हुई घटना के जिक्र को नजरअंदाज करते हुए अपनी फिल्म ‘डाकू महाराज’ पर बात करने लगी थीं. इस बीच उन्होंने अपने माता-पिता से तोहफे में मिली घड़ी और अंगूठी को भी फ्लॉन्ट किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा कर सैफ अली खान से माफी मांगी है.

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: मुंबई पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार, वारदात से पहले शाहरुख खान के घर भी हुई थी रेकी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola