Upcoming Horror Comedy: स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करेंगी ये 5 फिल्में, जानें कब रिलीज होगी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Nov 2024 9:06 PM

विज्ञापन

Upcoming Horror Comedy

Upcoming Horror Comedy: स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तहस-नहस करने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में दस्तक देने वाली है. आइए बताते हैं इनके नाम.

विज्ञापन

Upcoming Horror Comedy: साल 2024 में कई हॉरर कॉमेडी फिल्मों का जलवा देखने को मिला. साथ ही इसी जॉनर की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े और सबसे ज्यादा कमाई अपने नाम किए. इनमें से दो स्त्री 2 और भूल भुलैया 3 भी हैं. अब ऐसे में मेकर्स ने इनकी सफलता को ध्यान में रखते हुए इसी जॉनर की फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दिया है. ऐसे में आइए बताते हैं पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर करने के लिए कौन सी हैं 5 हॉरर-कॉमेडी फिल्में रिलीज होगी?

द राजा साब

प्रभास की अपकमिंग हॉरर-रोमांटिक फिल्म ‘द राजा साब’ 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्मों को 450 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार किया जा रहा है.

थामा

स्त्री के मेकर्स की अगली फिल्म का टाइटल ‘थामा’ है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म अगले साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

ओए भूतनी के

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की अपकमिंग डेब्यू हॉरर-कॉमडी फिल्म ‘ओए भूतनी के’ 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अजय कैलाश कर रहे है.

देवी

स्त्री 2 फिल्म के मेकर्स की दूसरी हॉरर कॉमडी फिल्म ‘देवी’ में कियारा आडवाणी नजर आ सकती हैं. हालांकि, मेकर्स ने इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू हो सकती है.

भूत बंगला

अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अगले साल 2025 में रिलीज होगी. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की है. मेकर्स का दावा है कि ये फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.

Also Read: Upcoming Bollywood Movies: कंगना रनौत की इमरजेंसी के इलावा जनवरी 2025 में रिलीज होने वाली है ये 4 बड़ी फिल्में

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola