Tu Yaa Main: उम्मीद से कम ओपनिंग, डे 2 पर संभली 'तू या मैं' की कमाई

Updated at : 15 Feb 2026 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Tu Yaa main

तू या मैं

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: आदर्श गौरव और शनाया कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तू या मैं’ के दूसरे दिन की कमाई में उछाल तो दिखा, लेकिन कलेक्शन अभी भी उम्मीद से कम माना जा रहा है. पहले दिन फिल्म ने भारत बाॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख का कारोबार किया था, अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे मेकर्स को राहत मिली है.

विज्ञापन

Tu Yaa Main Box Office Collection Day 2: आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन जिस बड़े उछाल की उम्मीद की जा रही थी, वह अभी पूरी तरह नजर नहीं आया. फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श  की नई जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है, जिसे लेकर ऑडियंस में खास दिलचस्पी देखी जा रही है. आइए आपको बताए फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन.

दूसरे दिन का कलेक्शन

दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है. वीकेंड शुरू होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी और इसका सीधा असर कलेक्शन पर पड़ा है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर भारत बाॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं फिल्म का दो दिन टोटल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये का हुआ हैं. हालांकि ये आंकडे़े कुछ ज्यादा नहीं हैं लेकिन पहले दिन के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन किया है और यही रफ्तार वीकेंड पर जारी रहने की उम्मीद है.

देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

तू या मैं’ की कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की जिंदगी के आस-पास घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि एक कपल अपनी रोमांटिक वेकेशन पर जाते हैं, लेकिन उनकी यह ट्रिप अचानक डरावनी बन जाती है जब वे स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं. इसके बाद शुरू होता है सर्वाइवल और रोमांस का ट्विस्ट भरा सफर, जो फिल्म को अलग बनाता है.स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य किरदार में नजर आते हैं, और दोनों की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही है.

वीकेंड पर टिकी उम्मीदें

फिल्म की कहानी, गाने और फ्रेश स्टारकास्ट की वजह से सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बढ़ रही है. अगर रविवार को भी यही ट्रेंड जारी रहता है, तो फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन अच्छा माना जाएगा. फिलहाल फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े मेकर्स के लिए पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पहले ही दिन लड़खड़ाई ‘तू या मैं’, थिएटर में नहीं उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola