Tu Yaa Main: पहले ही दिन लड़खड़ाई ‘तू या मैं’, थिएटर में नहीं उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Tu Yaa Main: पहले ही दिन लड़खड़ाई ‘तू या मैं’, थिएटर में नहीं उमड़ी भीड़

Tu Yaa Main box Office Collection Day 1: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म वैलेंटाइन वीक यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को रिलीज के पहले दिन बाॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई.

विज्ञापन

Tu Yaa Main box Office Collection Day 1: रोमांटिक जाॉनर फिल्म ‘तू या मैं’ में आदर्श गौरव और शनाया कपूर की जोड़ी पहले बार बड़े पर्दे पर नजर आई है. नई स्टार कास्ट और लवस्टोरी के साथ फिल्म से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जताई जा रही थी, किसी भी फिल्म के लिए रिलीज का पहला दिन बहुत खास होता है, और आगे की कमाई का आंकड़ा पता चल जाता है. लेकिन शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ओपनिंग थोड़ी फीकी रही. अब सभी के नजर विकेंड पर है. आइए आपको बताए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन.

पहले दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत बाॉक्स ऑफिस पर 55 लाख नेट रुपये का कारोबार किया है. ऑक्यूपेंसी भी बहुत ज्यादा मजबूत नहीं रही. जिसके कारण कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक कम रहा है.

ओ रोमियो से मिली कड़ी टक्कर

फिल्म ‘तू या मैं’ को रिलीज के साथ ही दूसरे बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल गई, जिसके वजह से पहले दिन दर्शक कम पहुंचे. बता दें की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो भी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. शानदार स्टारकास्ट और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण फिल्म बाॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दर्शक शाहिद के लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं ‘तू और मैं’ फिल्म शाहिद की फिल्म के सामने फिकी पड़ गई है. एडवांस बुकिंग भी ज्यादा खास नहीं थी, इसलिए कई जगह शुरुआती शोज में सीटे खाली नजर आई. यही कारण है की फिल्म की शुरूआत धीमी रही.

वीकेंड से उम्मीद

फिल्म के लिए राहत की ये बात है कि रिलीज का समय वैलेंटाइन वीक है. ऐसे में उम्मीद जाताई जा रही है की कप्लस और यंग ऑडियंस के सिनेमाघरों में पहुंचने से कलेक्शन में उछाल आ सकता है.

यह भी पढ़े: Tu Yaa Main: क्रोकोडाइल ट्विस्ट ने बदला खेल, आदर्श-शनाया का दिखा नया अंदाज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola