2025 में बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने कमाया सबसे ज्यादा मुनाफा, जानें नाम

Updated at : 29 Mar 2026 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Top profit movies 2025

टॉप प्रॉफिट फिल्म 2025

Top Profit Movies 2025: साल 2025 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने मुनाफे के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Top Profit Movies 2025: फिल्मों के लिए साल 2025 काफी खास रहा है. कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और कुछ ने कमाई के साथ-साथ जबरदस्त मुनाफा भी कमाया. खास बात ये रही कि अलग-अलग बजट की फिल्मों ने अपनी-अपनी तरह से दर्शकों का दिल जीता और प्रोड्यूसर्स को अच्छा फायदा दिया है. आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा मुनाफा कमाया.

‘धुरंधर’ बनी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म रही. इस फिल्म का बजट करीब 285 करोड़ रुपये था, जिसमें प्रमोशन का खर्च भी शामिल था. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने पूरे रन में करीब 590 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म को लगभग 305 करोड़ रुपये का फायदा हुआ.

‘सैयारा’ ने भी किया शानदार प्रदर्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे नंबर पर ‘सैयारा’ रही, जो एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म थी, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा दिखाई देते हैं. इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये था. थिएटर में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने 228 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके अलावा डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स से भी अच्छी कमाई हुई. कुल मिलाकर फिल्म ने करीब 323 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया और लगभग 243 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ.

‘छावा’ भी रही सुपरहिट

तीसरे नंबर पर ‘छावा’ का नाम आता है. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 129 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जिससे यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई.

इन फिल्मों ने भी कमाया अच्छा मुनाफा

चौथे नंबर पर ‘महावतार नरसिम्हा’ रही, जिसने करीब 100 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया. वहीं पांचवें नंबर पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रही, जिसका कुल मुनाफा करीब 71.5 करोड़ रुपये रहा है. साल 2025 फिल्मों के लिए काफी फायदेमंद रहा है. बड़े बजट से लेकर छोटे बजट तक की फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया और प्रोड्यूसर्स को बढ़िया मुनाफा मिला है इससे यह साफ है कि अच्छी कहानी और दर्शकों का साथ मिले तो फिल्म जरूर सफल होती है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ फिल्म का शानदार कास्ट रिवील, जानिए कौन निभा रहा है कौन सा किरदार

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola