'रामायण’ फिल्म का शानदार कास्ट रिवील, जानिए कौन निभा रहा है कौन सा किरदार

रामायण स्टारकास्ट
Ramayana Starcast: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में बड़े-बड़ें स्टार्स अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में हर किरदार को खास अंदाज में पेश किया जाएगा.
Ramayana Starcast: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं, जो फिल्म को 4000 करोड़ के बड़े बजट के साथ बना रहे हैं. इस फिल्म में बॉलीबुड और साउथ के कई बड़े और चर्चित कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में रामायण के हर किरदार को नए अंदाज में दिखाने की कोशिश की जा रही है. आइए आपको बताते हैं उन किरदारों के नाम.
कौन निभाएगा भगवान राम का किरदार?
फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे. उनके इस लुक और किरदार को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और लंबे समय से उन्हें इस अवतार में देखने का इंतजार कर रहे है.
सीता और लक्ष्मण के किरदार में कौन?
माता सीता का किरदार साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा रही हैं, जबकि लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है.
रावण और हनुमान की दमदार एंट्री
फिल्म में रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभा सकते हैं. वहीं हनुमान के रोल में सनी देओल दिखाई देंगे, जो इस किरदार में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं.
अन्य अहम किरदारों में कौन-कौन शामिल?
राजा दशरथ की भूमिका अरुण गोविल निभा रहे हैं, जो पहले भी राम के किरदार के लिए मशहूर रह चुके हैं. कैकेयी के रोल में लारा दता नजर आएंगी. इसके अलावा शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी के रोल में काजल अग्रवाल और सुग्रीव के रूप में सुहैल नय्यर दिखाई देंगे. फिल्म में कुणाल कपूर इंद्र देव का रोल निभाएंगे, वहीं मंथरा के किरदार में शीबा चड्ढा नजर आएंगी. भरत की भूमिका आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं, जबकि कुंभकरण के रोल में फैसल मलिक को कास्ट किया गया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रामनवमी के मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन रिलीज किया जाएगा. वहीं ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा. ऐसे में साफ है कि यह फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने वाली है.
यह भी पढ़ें: इस दिन आएगा ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक, राम के किरदार में दिखेगी रणबीर की पहली झलक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




