इस दिन आएगा 'रामायण' का फर्स्ट लुक, राम के किरदार में दिखेगी रणबीर की पहली झलक

Updated at : 27 Mar 2026 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Ramayana

फिल्म रामायण

Ramayana: फिल्म रामायण को लेकर मेकर्स ने रामनवमी के खास मौके पर बड़ा अपडेट शेयर किया है. इस खबर के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म रामायण के फर्स्ट लुक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

रामनवमी पर दिया फर्स्ट लुक का अपडेट

रामनवमी के दिन नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, इसमें उन्होंने बताया कि फिल्म को पूरी मेहनत और सच्चाई के साथ बनाया जा रहा है, ताकि दर्शकों को एक शानदार कहानी देखने को मिले. मेकर्स के अनुसार, रामायण का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के दिन रिलीज किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस दिन ‘राम’ के किरदार की पहली झलक दिखाई जा सकती है.

मेकर्स ने पोस्ट में क्या कहा ?

यह एक कहानी है जो हम सभी की है,और हमने हर कदम गहरी जिम्मेदारी, भक्ति और देखभाल के साथ उठाया है, ताकि हम अपनी रामायण को उसके सबसे सच्चे रूप और बड़े स्तर पर पूरी ईमानदारी के साथ जीवंत कर सकें. हम 2 अप्रैल को ‘राम’ की अगली झलक साझा करने के लिए उत्सुक हैं, जो हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर होगी. जैसे ही हम इन सभी सालों की अपनी मेहनत को एक भव्य लॉन्च के जरिए दिखाना शुरू करेंगे, और इस पल को दुनिया भर के लोगों के साथ मनाएंगे और लास्ट में उन्होंने लिखा, आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद.

बड़े बजट की होगी फिल्म

नितेश तिवारी इस फिल्म को बना रहे हैं. कहा जा रहा है कि इसका बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे बहुत बड़ी फिल्म बनाता है. फिल्म में नई टेक्नोलॉजी और शानदार विजुअल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को अलग अनुभव मिले.

कब रिलीज होगी फिल्म ?

रामायण को दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग है. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा पार्ट साल 2027 में आएगा. मेकर्स इसे बड़े लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं, इसलिए फैंस को एक भव्य और अलग अनुभव देखने को मिल सकता है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और यश रावण के रोल में दिखें.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 8वें दिन भी की छप्परफाड़ कमाई, ‘जवान’ को पीछे छोड़ मचाया तहलका

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola