कौन है इंडिया का नंबर 1 स्टार? टॉप 5 लिस्ट ने मचा दी हलचल

Updated at : 20 Mar 2026 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 popular Star India

टॉप 5 पॉपुलर स्टार इंडिया

Top 5 popular Star India: ऑरमैक्स फरवरी की टॉप 5 पॉपुलर स्टार्स लिस्ट सामने आ गई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. इस बार लिस्ट में साउथ स्टार्स का दबदबा दिखा, जबकि कई बड़े बॉलीवुड नाम बाहर रह गए.

विज्ञापन

Top 5 popular Star India: फिल्मी दुनिया में कौन सा स्टार सबसे ज्यादा पॉपुलर है, यह सवाल हमेशा चर्चा में रहता है. फैंस अपने-अपने पसंदीदा एक्टर को नंबर वन मानते हैं, लेकिन अब ऑरमैक्स की लेटेस्ट रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया है. इस रिपोर्ट में भारत के सबसे पॉपुलर मेल स्टार्स की टॉप 5 लिस्ट जारी की गई है, जो पूरी तरह से दर्शकों की पसंद पर आधारित है. खास बात यह है कि इस बार की लिस्ट में साउथ इंडस्ट्री का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जबकि बॉलीवुड के कुछ बड़े चेहरे पीछे रह गए हैं. यही वजह है कि यह लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में बनी हुई है.

ऑरमैक्स की रिपोर्ट क्या बताती है?

ऑरमैक्स समय-समय पर दर्शकों की पसंद के आधार पर स्टार्स की पॉपुलैरिटी लिस्ट जारी करता है. यह लिस्ट अलग-अलग पैरामीटर्स जैसे फैन फॉलोइंग, चर्चा और क्रेज को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है. इस बार की रिपोर्ट में भी यही देखा गया कि किन स्टार्स का नाम लोगों के बीच सबसे ज्यादा चल रहा है और कौन ट्रेंड में बना हुआ है.

टॉप 5 में इन स्टार्स ने बनाई जगह

लेटेस्ट रैंकिंग के मुताबिक, Top 5 पॉपुलर स्टार्स में साउथ के सुपरस्टार्स का दबदबा देखने को मिला है.

  • प्रभास पहले नंबर पर हैं, जिनकी पैन इंडिया फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है.
  • दूसरे नंबर पर थलपति विजय हैं, जो अपनी फिल्मों और स्टाइल के लिए बेहद लोकप्रिय हैं.
  • तीसरे पर अल्लू अर्जुन ने जगह बनाई है, जिनकी फिल्मों का क्रेज हर जगह देखने को मिलता है.
  • चौथे नंबर पर शाहरुख खान हैं, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं.
  • पांचवें स्थान पर राम चरण का नाम शामिल है, जिनकी फैन फॉलोइंग बेहद मजबूत मानी जाती.

यहां लिस्ट देखें

बॉलीवुड के लिए बड़ा झटका

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि टॉप 5 में बॉलीवुड के बहुत कम स्टार्स नजर आ रहे हैं, सिर्फ शाहरुख खान ही इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं, जबकि बाकी चारों स्टार्स साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हैं. इससे साफ पता चलता है कि अब दर्शकों की पसंद सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही है.

‘धुरंधर’ स्टार का नाम गायब

इस रिपोर्ट के आने के बाद फैंस काफी हैरान हो गए हैं फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस और लोगो के बीच खास जगह बनाई है, लकिन उसके बाद भी धुरंधर के चर्चित स्टार रणवीर सिंह का नाम इस टॉप 5 लिस्ट में शामिल नहीं है. इस वजह से फैंस के बीच बहस भी तेज हो गई है कि आखिर उनकी जगह कौन ले गया.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, महेश बाबू बोले- रणवीर का बेस्ट परफॉर्मेंस

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola