The Great Indian Kapil Show: क्या कपिल शो में वापसी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने रखी ये शर्त? बोले- मरने से पहले…
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2024 12:17 PM
The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show Season 2: कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू ने अगले सीजन में वापसी को लेकर हिंट दिया. कपिल ने कहा प्लीज अगले सीजन आप वापस आ जाए.
The Great Indian Kapil Show Season 2: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी वाइफ शो में गेस्ट बनकर आए. इसके अलावा उनके साथ हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने भी शो में शिरकत की. शो में सुनील ग्रोवर क्रिकेटर कपिल देव की नकल करते है और उनके जोक्स पर नवजोत और हरभजन हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू ने शो में वापसी की जाहिर की इच्छा
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नवजोत सिंह सिद्धू कहते है कि, ”ये मेरे लाइफ का सबसे अच्छा दिन रहा है. मेरा मानना है कि ये कपिल का शो नहीं है बल्कि पूरे देश का शो है. ये ईश्वर का बनाया हुआ गुलदस्ता है और इसकी खुशबू वंडरफुल है. हर फूल की अलग खुशबू है. मरने से पहले, मेरी इच्छा है कि मैं अर्चना जी के साथ इन सारे फूलों को एक साथ देखना चाहता हूं.”
कपिल शर्मा बोले- अगले सीजन वापस आ जाए
नवजोत सिंह सिद्धू की बातों पर कपिल शर्मा ने कहा, ”जिन फूलों को आपने जिक्र किया, सारे फूल यहां पर हैं, लेकिन गमला नहीं है. आप वह गमला हैं और अगले सीजन प्लीज वापस आ जाएं. क्या आप लोग उन्हें देखना चाहते हैं. जरा सोचिए, अर्चना जी और सिद्धू पाजी एक साथ बैठे हैं. उनकी बातों पर कपिल फिर कहते हैं, मैं वापस आउंगा जब अर्चना जी मेरे बगल में बैठेंगीं. उनका होना वंडरफुल है, मेरी घर वापसी है.” पिछले ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में के एपिसोड में सुधा मूर्ति अपने पति नारायण मूर्ति के साथ गेस्ट बनकर आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










