The Bengal Files Final Box Office Collection: बुरी तरह डिजास्टर साबित हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’, फुटकर में निपटा बॉक्स ऑफिस सफर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Oct 2025 6:49 PM
द बंगाल फाइल्स फोटो- ट्विटर
The Bengal Files Final Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई है. जानिए पूरी कमाई रिपोर्ट, डे-वाइज कलेक्शन और क्यों मिथुन चक्रवर्ती ने पहले फिल्म को किया था मना.
The Bengal Files Final Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टक्कर एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से हुई. शुरुआती रिव्यूज में फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छे कमेंट्स जरूर मिले, लेकिन थिएट्रिकल परफॉर्मेंस उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी.
धीमी शुरुआत के साथ फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस सफर काफी सुस्त रहा. फिल्म को पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख बाजारों में सीमित या देर से रिलीज किया गया, जिससे इसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ा और यह फ्लॉप हो गई है, ऐसे में आइए बताते हैं इसका पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
‘द बंगाल फाइल्स’का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भारत में कुल ₹17.03 करोड़ की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹23.41 करोड़ तक पहुंचा. इस धीमी कमाई के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई.
द बंगाल फाइल्स का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
| दिन | कमाई (₹ करोड़) |
|---|---|
| Day 1 | 1.75 |
| Day 2 | 2.25 |
| Day 3 | 2.75 |
| Day 4 | 1.15 |
| Day 5 | 1.35 |
| Day 6 | 1.00 |
| Day 7 | 1.00 |
| Day 8 | 0.60 |
| Day 9 | 1.15 |
| Day 10 | 1.10 |
| Day 11 | 0.40 |
| Day 12 | 0.50 |
| Day 13 | 0.46 |
| Day 14 | 0.30 |
| Day 15 | 0.15 |
| Day 16 | 0.28 |
| Day 17 | 0.29 |
| Day 18 | 0.08 |
| Day 19 | 0.09 |
| Day 20 | 0.07 |
| Day 21 | 0.05 |
| Day 22 | 0.03 |
| Day 23 | 0.05 |
| Day 24 | 0.04 |
| Day 25 | 0.02 |
| Day 26 | 0.03 |
| Day 27 | 0.04 |
| Day 28- Day 34 | 0.01 |
| Total (India) | ₹17.03 करोड़ |
| Worldwide | ₹23.41 करोड़ |
क्यों पहले मिथुन चक्रवर्ती ने किया था ‘द बंगाल फाइल्स’ का ऑफर रिजेक्ट?
मिथुन चक्रवर्ती ने पहले फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. इसकी वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा था, “विवेक हमेशा मुझे ध्यान में रखकर किरदार लिखता है. जब उसने ‘बंगाल फाइल्स’ के लिए कॉन्टेक्ट किया, तो किरदार सुनकर मैंने मना कर दिया. यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी थी जिसे लोग पागल कहते हैं, जो सड़क पर रहता है और नोआखली की त्रासदी में अपनी जुबान खो देता है. इस किरदार को निभाना बेहद कठिन था चाहे बोलने का तरीका या हाव-भाव, सब कुछ चुनौतीपूर्ण था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










