The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- द बंगाल फाइल्स बनाने के लिए उधार लेना पड़ा

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2025 10:09 AM

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री द बंगाल फाइल्स फोटो- इंस्टाग्राम

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरुआत की, लेकिन मूवी लगातार चर्चा में बनी हुई है. मूवी का क्लैश बागी 4 से हुआ. इस बीच एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि मूवी बनाने में उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी क्या हुई.

विज्ञापन

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, पल्लवी जोशी, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी ने अहम रोल निभाया हैं. फिल्म का क्लैश बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स के साथ हुआ. द बंगाल फाइल्स को लेकर काफी चर्चा सोशल मीडिया पर थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. अब फिल्म निर्माता विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म बनाते वक्त उन्हें क्या चुनौती आई.

विवेक अग्निहोत्री ने कहा-मेरी सबसे बड़ी मुश्किल पैसे की है

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि द बंगाल फाइल्स बनाने के लिए उन्होंने पैसे उधार लिए. उन्होंने बताया, “मेरी सबसे बड़ी मुश्किल पैसे की है. हमारी फिल्म को कोई भी आखिरी समय तक सपोर्ट नहीं करता. कश्मीर फाइल्स से जो भी कमाई हुई थी, वही हमने द बंगाल फाइल्स बनाने में लगा दी है. मुझे नहीं पता इसके बाद (आर्थिक तौर पर) मेरे साथ क्या होगा. समस्या ये है कि हमारा सपना 100 करोड़ की फिल्म बनाने का होता है, लेकिन बजट बहुत छोटा होता है. इसलिए हमें हर पैसे का ध्यान रखना पड़ता है और शूटिंग भी जल्दी खत्म करनी पड़ती है ताकि कम दिनों में काम पूरा हो सके.

द बंगाल फाइल्स बनाने के लिए विवेक अग्निहोत्री ने लिया उधार

आगे विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “मेरे पास दो विकल्प हैं. या तो मैं इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाऊंगा, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि मौजूदा फिल्म हमारे लिए क्या करती है. अगर इससे थोड़े भी पैसे मिलते हैं… तो मैं इसका दूसरा पार्ट जरूर बनाऊंगा. हमने द कश्मीर फाइल्स सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनाई थी. उस फिल्म से हमें 30 करोड़ की कमाई हुई. वही पैसा हमने द बंगाल फाइल्स बनाने में लगा दिया. इसके अलावा कुछ पैसे उधार भी लिए, जो अभी तक चुकाने बाकी हैं.”

भारत में द बंगाल फाइल्स ने कितनी कमाई की

The Bengal Files Box Office Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
The Bengal Files Box Office Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
The Bengal Files Box Office Collection Day 3- 2.75 करोड़ रुपये
The Bengal Files Box Office Collection Day 4- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

Total Collection- 6.66 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ेंThe Bengal Files Box Office Collection Day 3: पहले रविवार को बुरी तरह लड़खड़ाई ‘द बंगाल फाइल्स’, कमाई देख मेकर्स के माथे पर आ जाएगा पसीना

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola