The Bengal Files Box Office Collection Day 3: पहले रविवार को बुरी तरह लड़खड़ाई ‘द बंगाल फाइल्स’, कमाई देख मेकर्स के माथे पर आ जाएगा पसीना

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Sep 2025 8:22 AM

विज्ञापन

द बंगाल फाइल्स का 12वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम

The Bengal Files Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले खूब चर्चा में रही, लेकिन दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. उनकी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे, मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक खास कमाल नहीं दिखा पाई. तीसरे दिन की कमाई यहां जानिए.

विज्ञापन

The Bengal Files Box Office Collection Day 3: विवेक अग्निहोत्री की लेटेस्ट रिलीज हुई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई तो मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. उनकी पिछली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था और ये सुपरहिट थी. फिल्म को इस मूवी से काफी उम्मीद थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. आइए आपको तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

तीसरे दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ ने की सिर्फ इतनी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन मूवी ने अभी 0.03 (शुरुआती आंकड़े) करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद टोटल कमाई  4.03 करोड़ रुपये हो गई है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में फिल्म की स्क्रीनिंग न होने से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है.

  • The Bengal Files Box Office Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Box Office Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Box Office Collection Day 3- 0.03 करोड़ रुपये (Early Reports)

The Bengal Files Total Collection-  4.03 करोड़ रुपये

‘द बंगाल फाइल्स’ की स्टारकास्ट

‘द बंगाल फाइल्स’ की स्टारकास्ट काफी दमदार है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, पल्लवी जोशी, सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी हैं. इसके अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास, मोहन कपूर, एकलव्य सूद, अनुर्भा अरोड़ा और पालोमी घोष ने भी काम किया हैं. फिल्म साल 1946 के ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है. मूवी पूरे देश में रिलीज हुई है, लेकिन पश्चिम बंगाल में थिएटर मालिकों ने इसे स्क्रीन ना करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 2: ‘बागी 4’ की दहाड़ के सामने थमी ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई, कलेक्शन में बड़ा अंतर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola