The Bengal Files Collection: 14वें दिन तक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने की इतनी कमाई, कलेक्शन जान होगी हैरानी

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Sep 2025 5:51 PM

विज्ञापन

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस फोटो- ट्विटर

The Bengal Files Collection: विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. फिल्म की कमाई घटकर लाखों में सिमट गई. 5 सितंबर को रिलीज हुई राजनितिक ड्रामा को बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स से कड़ी टक्कर मिली थी. आइये जानते हैं 14वें दिन मूवी ने कैसे कलेक्शन किया.

विज्ञापन

The Bengal Files Collection: विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ से हुई. सोशल मीडिया पर राजनितिक ड्रामा को नेटिजन्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. बावजूद इसकी कमाई काफी कम रही. आइये जानते हैं 14वें इसने कितनी कमाई की.

द बंगाल फाइल्स ने 14वें दिन की इतनी कमाई

द बंगाल फाइल्स‘ ने काफी कम कमाई की है. इसकी वजह से इसे काफी कम स्क्रीन मिलना था. फिल्म का मुख्य बाजार बंगाल था और वहां रिलीज न होने के कारण इसकी कमाई निराशाजनक रह गई. सैकनिल्क के अनुसार, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 14वें दिन भारत में 0.09 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 15.55 करोड़ हो गया.

द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • The Bengal Files Collection Day 1- 1.75 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 2- 2.25 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 3- 2.75 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 4- 1.15 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 5- 1.35 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 6- 1 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 7- 1 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 8- 0.6 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 9- 1.15 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 10- 1.1 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 11- 0.4 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 12- 0.5 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 13- 0.46 करोड़ रुपये
  • The Bengal Files Collection Day 14- 0.09 करोड़ रुपये (Early Reports)

Total Collection- 15.55 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

यह भी पढ़ें- Ajey में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मामला गंभीर हो जाता है

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola