Ajey में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किरदार पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मामला गंभीर हो जाता है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Sep 2025 5:07 PM

विज्ञापन

परेश रावल ने अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” पर की बात. फोटो- इंस्टाग्राम

Ajey: परेश रावल ने अपनी फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” में योगी आदित्यनाथ का किरदार और फिल्म से जुड़ी कई बातों पर चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Ajey: The Untold Story of a Yogi- अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपनी नई फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी” को लेकर सुर्खियों में हैं. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर आधारित बायोपिक है. रिलीज से पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की तरफ से कई अड़चनों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस फिल्म को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही अब यह फिल्म थिएटरों में 19 सितम्बर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बीच एक्टर परेश रावल ने फिल्म में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किरदार पर को लेकर बात की है.

राजनीतिक विषय पर फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण

इस बारे में परेश रावल ने कहा, “आजकल कोई भी फिल्म बनाना आसान नहीं है. सोशल मीडिया कभी सही तो कभी गलत तरीके से किसी भी मुद्दे पर हावी हो जाता है. लेकिन अगर आपकी नीयत साफ है, इरादे सही हैं और आप ईमानदारी से फिल्म बना रहे हैं, तो फिर आपको आलोचनाओं की परवाह नहीं करनी चाहिए.”

अमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के किरदार पर क्या बोले परेश रावल?

रावल का मानना है कि योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े और संवेदनशील किरदार पर फिल्म बनाना स्वाभाविक रूप से कठिन काम है. उन्होंने कहा, “योगी जी जैसे किरदार पर फिल्म बनती है, तो मामला गंभीर हो जाता है. ऐसे में CBFC भी ज्यादा सतर्क रहता है.”

CBFC की आपत्तियों पर बात करते हुए परेश रावल ने कोर्ट की सुनवाई को याद किया. उन्होंने कहा, “कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने फिल्म देखी है या वह किताब पढ़ी है, जिस पर फिल्म आधारित है? उनका जवाब था- नहीं. तो फिर बिना होमवर्क किए आप आपत्ति कैसे जता सकते हैं?”

बायोपिक फिल्मों में सच्चाई छुपाया जाता है?

इस पर परेश रावल ने साफ कहा,”योगी जी आज भी सक्रिय राजनीति में हैं, उनका करियर चल रहा है. फिल्म उनकी जिंदगी के उस हिस्से पर आधारित है, जब तक वह राजनीति में नहीं आए थे. इसलिए इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है. यह कहानी जनता के सामने है और इसे ‘अनकही’ कहना गलत होगा.”

यह भी पढ़े: Kalki 2: प्रभास की ‘कल्कि 2’ से कटा दीपिका पादुकोण का पत्ता, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola