The Bengal Files Box Office Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन, जानें

Updated:
विज्ञापन

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस फोटो- ट्विटर

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर स्टारर द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर ये हिट हुई या फुस्स.

विज्ञापन

The Bengal Files Box Office Collection Day 1: द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स, द वैक्सीन वॉर जैसी फिल्में बनाने के बाद जाने-माने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री अब एक और मास्टरक्लास लेकर आ गए हैं. जी हां उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को टाइगर श्राफ की बागी 4 से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर मिल रही है. राजनीतिक ड्रामा 1946 के ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स और नोआखली दंगों पर आधारित है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फुस्स

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक द बंगाल फाइल्स ने ओपनिंग डे पर अभी तक 1.75 करोड़ कमाए है. हालांकि यह मॉर्निंग शोज के आंकड़े हैं. रात तक डिजिट बदलेगा. शुरुआती ट्रेंड्स में यह मूवी टाइगर श्राफ के बागी 4 और द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स से पीछे है. जहां एक्शन थ्रिलर ने अभी तक 4.04 करोड़ कमाए. वहीं हॉरर फिल्म की कमाई अभी ही 6 करोड़ पर पहुंच गई है.

द बंगाल फाइल्स में मौजूद हैं ये स्टार्स

“द बंगाल फाइल्स” में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, अनुपम खेर, शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है. फैंस मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे मस्ट वॉच बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”यह फिल्म वाकई आंखें खोल देने वाली है… हर सीन आपको इमोशनल कर जाता है. इसे बिल्कुल भी मिस न करें, क्योंकि कुछ जख्म इतने गहरे होते हैं, कि जब आप इसे एक्सपीरियंस करेंगे तो आपके ये रोंगटे खड़े कर देगा.”

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन मर्डर केस में अरमान को इस शख्स पर हुआ शक, जेल से अभीरा लड़ेगी इसका केस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola