Thamma में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वैम्पायर किरदार को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, एक्टर ने कहा- मैं हर रोल में अपना बेस्ट देना चाहता हूं

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Oct 2025 2:32 PM

विज्ञापन

थामा में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma: हॉरर कॉमेडी थामा ने अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर बनाया हुआ है. आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के कैरेक्टर को खूब प्यार मिल रहा. अब इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Thamma: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी थामा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. इस दिवाली 21 अक्टूबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने चार दिन में अभी तक 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड में मूवी की कमाई काफी बढ़ेगी. निर्देशक आदित्य सरपोतदार की फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी वैम्पायर की भूमिका में दिखे है. उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इसपर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है.

थामा में दर्शकों से मिल रहे प्यार पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्या कहा?

थामा में यक्षसन का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है. अब इस किरदार को मिल रहे दर्शकों के प्यार को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रिएक्ट किया. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, मैं बहुत ग्रेटफुल हूं कि लोग थामा में मेरे कैरेक्टर यक्षसन को इतना पसंद कर रहे हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैं बस अपना काम करता हूं और जब दर्शक तारीफ करते है तो बहुत खुशी होती है. ये सपोर्ट मुझे और मेहनत करने की इंस्पिरेशन देता है और मैं हर रोल में अपना बेस्ट देना चाहता हूं.

थामा का कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 124 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 218.6 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 312.50 करोड़ रुपये
Thamma Box Office Collection Day 40.9 करोड़ रुपये
Thamma Total Box Office Collection56.5 करोड़ रुपये

जानें आयुष्मान खुराना की 7 सबसे बड़ी ओपनर

  • थामा- 25.11 करोड़ रुपये
  • ड्रीम गर्ल 2- 10.69 करोड़ रुपये
  • बाला- 10.15 करोड़ रुपये
  • ड्रीम गर्ल- 10.05 करोड़ रुपये
  • शुभ मंगल ज्यादा सावधान- 9.55 करोड़ रुपये
  • बधाई हो- 7.35 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Thamma Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘थामा’, पल भर में तोड़ा अजय देवगन- काजोल की फिल्मों का रिकॉर्ड, ‘परम सुंदरी’ को भी छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola