Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: पास या फेल? 5वें दिन धनुष–कृति सेनन की फिल्म 100 करोड़ क्लब के और करीब, टोटल आंकड़े चौंकाने वाले

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Dec 2025 8:08 PM

विज्ञापन

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ने 5 दिनों में 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जाने अब फिल्म का डे वाइज कलेक्शन और बॉक्स ऑफिस की पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: धनुष और कृति सेनन की मच अवेटेड रोमांटिक-ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है, जबकि ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के लिरिक्स ने फिल्म को और प्रभावशाली बना दिया है.

रांझणा और अतरंगी रे के बाद निर्देशक आनंद एल राय और धनुष की तीसरी कोलैबोरेशन होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. नतीजा यह रहा कि फिल्म ने शुरुआती वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली. अब पांचवें दिन के बिजनेस में कुछ गिरावट दर्ज की गई, बावजूद इसके फिल्म ने 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में आइए इसका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5

Sacnilk report

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन शाम 7 बजे तक 6.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. इसके साथ फिल्म का कुल 5-दिवसीय नेट इंडिया कलेक्शन 66.91 करोड़ रुपये पहुंच गया है. रात के शोज के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म आने वाले वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार सकती है.

2025 की टॉप 5 रोमांटिक फिल्मों में जगह

फिल्म का नामइंडिया नेट कलेक्शन
सैयारा337.69 करोड़ रुपये
दे दे प्यार दे 286.80 करोड़ रुपये
एक दीवाने की दीवानियत85.78 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ74.81 करोड़ रुपये
तेरे इश्क में66.91 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट्स)

कृति सेनन ने फैंस को कहा धन्यवाद

फिल्म में ‘मुक्ति’ का किरदार निभा रहीं कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर कुछ बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कर फैंस के प्यार के लिए आभार जताया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मंगलवार बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन मुक्ति के लिए सोमवार सच में MONDAY-ED रहा. मिल रहे प्यार को देखकर अच्छा लग रहा है.”

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola