Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: रिया ने यूं किया सुशांत को याद, फैंस बोले- उनका मुस्कुराता चेहरा...

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2024 11:19 AM

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन वो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है. आज दिवंगत अभिनेता की 38वीं जयंती है. उनकी याद में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति और रिया चक्रवर्ती ने भावुक पोस्ट किया.

विज्ञापन
undefined

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 38वीं जयंती पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की तसवीर शेयर की है. बता दें कि एक्टर आज हमारे बीच नहीं है.

undefined

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टा स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की ऐसी फोटो शेयर की है, जिसमें वो मुस्कुरा रहे हैं. साथ ही उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी बनाया. फोटो में उनका हंसता हुआ चेहरा नजर आ रहा है.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत की तसवीर देखकर फैंस इमोशनल हो गए है. सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि उनका मुस्कुराता चेहरा आज भी सबको याद है. कई यूजर्स ने उनके नाम इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लिखा.

undefined

रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती ने भी सुशांत को जयंती पर याद किया. शोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशांत को गले लगाते हुए तसवीर पोस्ट की. साथ ही उन्होंने एक व्हाइट हार्ट भी बनाया.

undefined

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी इंस्टाग्राम पर उनकी जयंती पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “मेरे सोना सा भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं. तुम्हें हमेशा प्यार करता हूं… अनंत से शक्ति अनंत तक.”

undefined

श्वेता ने आगे कहा, “आशा है कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें अच्छा करने और अच्छा बनने के लिए प्रेरित करते हैं. आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है जिन्हें आपने भगवान जैसा और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है.

undefined

श्वेता ने आगे ये भी लिखा, हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं. #हैप्पीबर्थडेसुशांतसिंहराजपूत. सुशांत दिवस.”

undefined

श्वेता के पोस्ट पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आप आज भी हमारे दिलों में जिंदा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको जन्मदिन मुबारक हमारे हीरो. कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी भी बनाया.

undefined

पवित्र रिश्ता में अभिनय से सुशांत रातों-रात स्टार बन गए था, लेकिन एकता कपूर के इस टीवी शो से उनका डेब्यू नहीं हो पाया. उन्होंने किस देश में है दिल मेरा में प्रीत जुनेजा की भूमिका से अभिनय करियर की शुरुआत की थी.

undefined

गौरतलब है कि 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे. सुशांत की मौत से उनके चाहने वालों का दिल टूट गया था.

Also Read: Rhea Chakraborty ने जेल में 28 दिन कैसे बिताए थे? तीन साल बाद एक्ट्रेस बोली- ये ऐसी चीज है जो आपको पूरी तरह…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola