Sunny Deol ने इस फिल्म के तारीफों के बांधे पुल, कहा- लंबे समय से इतनी दिल छू लेने वाली और मासूम…

sunny deol
किरण राव की मूवी लापता लेडीज ने दर्शकों की सराहना बटोरी. अब सनी देओल ने मूवी देखी और तारीफ में बड़ी बात कह दी है. अब मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
Laapataa Ladies: किरण राव ने लगभग 10 साल के बाद लापता लेडीज के लिए निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा समर्थित मूवी ने भले ही सिनेमाघरों में कोई खास कमाल नहीं किया है, लेकिन इसे समीक्षकों से काफी सराहना मिली. मूवी ने अपने यूनिक कहानी से लोगों का दिल जीत लिया. हाल ही में गदर 2 एक्टर सनी देओल ने फिल्म लापता लेडीज की जमकर तारीफ की. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
सनी देओल ने फिल्म लापता लेडीज का किया रिव्यू
हाल ही में सनी देओल ने लापता लेडीज देखी और उन्हें ये मूवी बहुत पसंद आई. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म का रिव्यू किया. इस पोस्टर में बताया गया कि मूवी नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. सनी इस पोस्ट के साथ लिखते हैं, अभी-अभी लापता लेडीज देखी, बहुत समय बाद ऐसी प्यारी फिल्म देखी. ये फिल्म आपको हंसाएगी आपको रुलाएगी और आपके दिल को छू जाएगी. जरूर देखें. साथ ही उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी.

Sunny Deol ने अपने शराब वाले वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सच्चाई यह है कि मैं…
Laapataa Ladies On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही किरण राव की लापता लेडीज, नोट कर लें डेट
इस ओटीटी पर देखें लापता लेडीज
फिल्म लापता लेडीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. मूवी 26 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. वहीं, सनी देओल और उनके भाई बॉबी देओल द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले है. उनका प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें कपिल उनसे मजेदार सवाल पूछते दिखे. वीडियो में कपिल, बॉबी से कहते हैं, हम समझ गए जीवन का असली सुख आश्रम में ही है. इसपर बॉबी कहते है, लड्डू खाने हैं तो आ जाओ मेरे पास. फिर कॉमेडियन कहते है- पाजी लड्डू खाने में किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन लड्डू खाने के बाद आप जो हरकतें करते हो ना. उनकी ये बात सुनकर हर कोई हंसने लगता है.
Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










