सनी देओल की बॉर्डर 2 ने मचाया हड़कंप, रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का टिकना मुश्किल

Updated at : 11 Feb 2026 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Border 2 Vs Mardaani 3 Collection

बॉर्डर 2 बनाम मर्दानी 3 का कलेक्शन

Border 2 Vs Mardaani 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ के बीच बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है. जहां ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के 19 दिन बाद भी दमदार कमाई करते हुए 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, वहीं ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार दो हफ्तों में ही थम गई है.

विज्ञापन

Border 2 Vs Mardaani 3 Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा था. एक तरफ सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जो रिलीज के कई दिनों बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. वहीं दूसरी तरफ रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’, जिसकी रफ्तार शुरुआती जोश के बाद अचानक थम सी गई है. इसी बीच आइए दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते है. 

बॉर्डर 2 की रफ्तार

‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए करीब 19 दिन हो चुके हैं, इसके बावजूद इसका जलवा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की मौजूदगी ने फिल्म को बड़ा स्केल दिया है. देशभक्ति और एक्शन ने दर्शकों को बहुत अट्रैक्ट किया है, जिसका असर पहले हफ्ते की कमाई में साफ दिखा. पहले ही हफ्ते में फिल्म ने करीब 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए थे, जो किसी भी फिल्म के लिए शानदार शुरुआत मानी जाती है. हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन घटकर 70.68 करोड़ रुपये रह गया. 

Day 130 Cr
Day 236.5 Cr
Day 354.5 Cr
Day 459 Cr
Day 520 Cr
Day 613 Cr
Day 711.25 Cr
Day 810.75 Cr
Day 917.75 Cr
Day 1022.5 Cr
Day 115.75 Cr
Day 125.75 Cr
Day 134.15 Cr
Day 143.5 Cr
Day 152.85 Cr
Day 165.25 Cr
Day 177.25 Cr
Day 182 Cr
Day 192.5 Cr
Total Collection314.25 Cr

तीसरे हफ्ते में भी ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने की पूरी कोशिश कर रही है. करीब 19 दिनों के आंकड़ों के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 314.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इस तरह ‘बॉर्डर 2’ ने तेजी से 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

मर्दानी 3 का बुरा हाल

वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की हालत कुछ ज्यादा ही खराब नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और इतने कम समय में ही इसका बॉक्स ऑफिस सफर लगभग रुक सा गया है. पहले हफ्ते में फिल्म ने 26.3 करोड़ रुपये की कमाई जरूर की थी, लेकिन इसके बाद दर्शकों का रुझान कम होता चला गया. दसवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़, 11वें दिन 1.2 करोड़ और 12वें दिन 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ‘मर्दानी 3’ की कुल कमाई करीब 38.7 करोड़ रुपये के आसपास सिमटती नजर आ रही है.  

Day 14 Cr
Day 26.25 Cr
Day 37.25 Cr
Day 42.25 Cr
Day 52.6 Cr
Day 62.1 Cr
Day 71.85 Cr
Day 81.85 Cr
Day 93.5 Cr
Day 104.25 Cr
Day 111.2 Cr
Day 121.6 Cr
Total Collection38.7 Cr

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन बाद भी दिखा बॉर्डर 2 का जलवा, 9 दिनों में ही फीकी पड़ी मर्दानी 3 की चमक, देखें कलेक्शन

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola