Border 2 में अपने किरदार को लेकर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- थ्योरीज बहुत…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Jun 2025 8:41 AM
Diljit Dosanjh out from Border 2
Border 2 में सनी देओल का स्क्रीन टाइम बढ़ने की अफवाहों पर खुद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी है. साथ ही एक्टर ने 'बॉर्डर' के डायरेक्टर संग रिश्ते और गदर 2 के बाद बनी चर्चाओं पर बात की.
Border 2: जाट की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ने आखिरकार उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में ‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद उनका स्क्रीन टाइम बढ़ा दिया गया है. साथ ही उन्होंने फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत संग काम करने पर भी बात की है.
गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की स्क्रीन टाइम बढ़ी?
हाल ही में Zoom को दिए गए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सनी देओल ने इन कयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है. आजकल ऐसी थ्योरीज बहुत बनने लग जाती हैं, मुझे नहीं पता क्यों. लोग इन सब में लिप्त होते हैं.”
बॉर्डर के डायरेक्टर संग कैसे है रिश्ते?
सनी देओल ने आगे फिल्म ‘बॉर्डर’ के निर्देशक जेपी दत्ता के साथ अपने वर्किंग रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि समय के साथ पेशेवर रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है. जब हम लंबे समय तक काम करते हैं, कुछ निर्देशकों के साथ किसी बिंदु पर थोड़ी कड़वाहट आ जाती है. लेकिन वक्त के साथ सब ठीक हो जाता है, बातें याद भी नहीं रहती. ये समय की बात होती है – दोनों तरफ से समझ आ जाता है कि बेवकूफी थी.”
‘बॉर्डर 2’ से उम्मीदें
‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, खासकर ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद. हालांकि, सनी देओल ने साफ कर दिया है कि फिल्म के किरदार और स्क्रीन टाइम को किसी पॉपुलैरिटी के आधार पर नहीं बदला गया है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘बॉर्डर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर उतना ही धमाल मचाती है जितना इसकी पहली किस्त ने किया था.
यह भी पढ़े: Border 2 में वरुण-दिलजीत संग काम करने पर सनी जेओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जैसे गदर करते वक्त बहुत डर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










