सनी देओल के प्यार में पागल थीं डिंपल कपाड़िया, शादीशुदा होने के बावजूद कर ली थी शादी! इस वजह से टूटा रिश्ता

Sunny Deol Dimple Kapadia Love Affair: सनी देओल इन-दिनों गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनकी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर के बारे में बताएंगे. बहुत कम लोग जानते होंगे, कपल का रिश्ता उन-दिनों काफी सुर्खियों में रहा था.
Sunny Deol Dimple Kapadia Love Affair: बॉलीवुड एक्टर सनी की फिल्म गदर 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सेट से कई तसवीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं, जिसे देखकर एक्साइटमेंट बढ़ जाता है. आज हम आपको सनी देओल के लव अफेयर के बारे में बताएंगे. बहुत कम लोगों को पता होगा कि पूजा संग शादी के बावजूद भी सनी डिंपल कपाड़िया संग सीक्रेट अफेयर चला रहे थे. दोनों के रिश्ते ने काफी सुर्खियां भी बटौरी थी.
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर
दरअसल सनी देओल और डिंपल कपाड़िया ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की है, जिसमें ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’, ‘नरसिम्हा’ जैसी मूवी शामिल है. इन्हीं फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ. उस समय डिंपल राजेश खन्ना और सनी पूजा संग शादी कर चुके थे. साल 1990 में दोनों स्टार्स की कुछ फोटोज वायरल हुई थी, जिसने सनसनी मचा दी थी. फोटोज में इन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था. डिंपल की दोनों बेटियां ट्विंकल और रिंकी सनी देओल को छोटे पापा कहकर बुलाती थी.
ऐसे टूटा सनी देओल का रिश्ता
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि दोनों शादी भी कर चुके थे. लेकिन सनी देओल की पत्नी पूजा ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वह रिश्ते को खत्म नहीं करेंगे, तो वह उन्हें तलाक देकर बच्चों को लेकर चली जाएंगी. जिसके बाद परिवार टूटने के डर से सनी पाजी ने अपने पैर पीछे खींच लिया और इस रिश्ते का यहीं अंत हो गया. वहीं कुछ समय बाद ट्विंकल खन्ना भी इस रिश्ते के खिलाफ हो गई थी. बता दें कि सनी देओल और डिंपल की लवस्टोरी भले ही मुकम्मल नहीं हुई हो, लेकिन दोनों की दोस्ती आजतक कायम है.
Also Read: Bholaa Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म दमदार ओपनिंग को तैयार, एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बिके इतने टिकट
गदर 2 की कहानी
सनी देओल इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्म में एक बार फिर वह तारा सिंह के रोल में दिखाई देंगे. हालांकि इस बार वो सकीना के चलते नहीं बल्कि अपने बेटे जीते की वजह से पाकिस्तान जाएंगे. बीते दिनों फिल्म के सेट से एक तसवीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें हैंडपंप की जगह पोल उखाड़ते देखा गया था. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गदर 2 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










