Gadar: सनी देओल की फिल्म में काम कर चुके हैं कपिल शर्मा, इस वजह से एक्शन डायरेक्टर ने जड़ दिया था थप्पड़

Gadar: गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सेट से अक्सर फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. ऐसे में क्या आपको पता हैं कि गदर में कपिल शर्मा भी थे, हालांकि किसी वजह से उनका सीन डिलीट कर दिया था.
Gadar: सनी देओल की फिल्म गदर आज भी दर्शकों को याद है. इसका दूसरा पार्ट गदर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको गदर के पहले पार्ट से जुड़े कुछ मजेदार किस्से बताएंगे, जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा. क्या आप जानते है कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस फिल्म का हिस्सा थे. एक्शन डायरेक्टर टीनू वर्मा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने एक बार कपिल शर्मा को 2001 की फिल्म गदर एक प्रेम कथा के सेट से थप्पड़ मारकर बाहर कर दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडिय���-अभिनेता ने इस एपिसोड के बारे में अपने टीवी शो में जिक्र किया है.
कपिल ने अपने शो में खुलासा किया था कि उन्होंने गदर एक प्रेम कथा में काम किया था. सनी देओल शो में जब गेस्ट बनकर आए थे, तो उन्होंने कहा कि उस दौरान गदर की शूटिंग अमृतसर में हो रही थी. उनके पिता उस समय पुलिस में काम किया करते थे. ऐसे में उनकी ड्यूटी वहां लगी हुई थी. उनके पिता ने उनसे पूछा सनी देओल की फिल्म की शूटिंग चल रही है, तुझे जाना है. इसपर कॉमेडी किंग ने कहा था हां.
कपिल शर्मा ने आगे बताया था कि उस दिन वहां एक भीड़ का सीन शूट हो रहा था. कॉमेडी किंग ने बताया था, लोगों ने उस समय अफवाह फैला दी कि शूटिंग का हिस्सा बनने पर आपको सनी देओल से मिलने का मौका मिलेगा. लेकिन बाद में उन्हें पता चला की वहां सनी देओल तो अमृतसर आए ही नहीं थे. उस दिन अमरीश पुरी और अमीषा पटेल के बीच एक सीन शूट होना था. उनसे कहा गया कि जैसे ही ट्रेन चलेगी, वैसे ही दौड़ना है और ट्रेन पर चढ़ना है. कपिल ने कहा, ‘जब मैंने खाली जगह देखी तो मैं भागा. तब एक्शन डायरेक्टर ने पकड़ लिया और एक मीठी गाली दी. फिर फिल्म रिलीज हुई, और मैं अपने दोस्तों को थिएटर में अपना सीन दिखाने के लिए ले गया. मेरा सीन काट दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










