Sunny Deol: सनी देओल और अनिल शर्मा फिर आ सकते हैं साथ, ‘कोल किंग’ फिल्म को लेकर चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल अनिल शर्मा के साथ नई फिल्म में आ सकते हैं नजर फोटो- इंस्टाग्राम

Sunny Deol New Film: सनी देओल और अनिल शर्मा की जोड़ी ने पिछली बार गदर 2 के साथ इतिहास रच दिया था. यह फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई. अब दोनों कोल किंग नामक फिल्म में साथ आकर फिर से धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

Sunny Deol New Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अनिल शर्मा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी में से एक हैं. दोनों ने बॉलीवुड में कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं. जिसमें गदर और गदर 2 शामिल है. अब अनिल शर्मा ने अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए एक और फिल्म तैयार कर ली है.

कोल किंग नाम की फिल्म में अनिल शर्मा संग नजर आ सकते हैं सनी देओल

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार अनिल शर्मा ने हाल ही में सनी देओल से मुलाकात की और “कोल किंग” नामक एक बड़ी एक्शन-ड्रामा पर चर्चा की. पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से आगे बताया, “अनिल शर्मा और सनी देओल पिछले दो सालों से कई नए आइडियाज पर चर्चा कर रहे हैं. इस समय जिस आइडिया ने दोनों को एक्साइटेड कर दिया, वह कोल माफिया की बैकग्राउंड पर आधारित एक लार्जर-दैन-लाइफ ड्रामा फिल्म है. इसमें सनी देओल एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया. स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है, और फिलहाल डायलॉग ड्राफ्ट पर काम चल रहा है.”

कोल किंग के अलावा गदर 3 पर काम कर रहे हैं अनिल शर्मा

कोल किंग के अलावा, अनिल शर्मा ‘गदर 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जो एक बड़े पैमाने की पीरियड एक्शन फिल्म है. हालांकि नई मूवी को लेकर न तो सनी पाजी न ही अनिल शर्मा ने अभी तक कोई अपडेट दिया है.

सनी देओल इन फिल्मों में आएंगे नजर

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अगली बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है. इसके अलावा, उनके पास आमिर खान की ओर से निर्मित ‘लाहौर 1947’ है. जिसमें प्रीति जिंटा भी हैं. एक्टर निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का भी हिस्सा है. इसमें वह भगवान हनूमान का किरदार निभाएंगे.

यह भी पढ़ें- Battle of Galwan के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आउट, फौजी लुक में छा गए एक्टर, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola